spot_img

शराब के लिए मांगा पैसा, नहीं देने पर मां की कर दी पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों को गाड़ी लेकर बुलाया, नदी किनारे कर डाला मां का अंतिम संस्कार

spot_img
- Advertisement -

सहरसा से बड़ी खबर है जहां शराब के लिए बेटे ने मांगा पैसा, नहीं देने पर मां की कर दी पीट-पीटकर हत्या। फिर दोस्तों को गाड़ी लेकर बुलाया, नदी किनारे ले जाकर कर डाला मां का अंतिम (mother beaten to death) संस्कार। पढ़िए पूरी ख्बर

- Advertisement -

मामला, पतरघट ओपी क्षेत्र के गोलमा पूर्वी पंचायत के भागवतपुर गांव का है जहां एक बेटे चंदन यादव ने अपनी ही मां मंजूला देवी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद अपनी मां का अंतिम संस्कार भी तुरंत नदी किनारे कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया कि चंदन घर आया और मां से पैसे की मांग करने लगा। वह शराब के लिए पैसा मांग रहा था और नशे की हालत में था। मां मंजूला देवी द्वारा रूपया देने से इनकार करने पर उसने उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन वह इलाज कराने के बहाने अपने दो दोस्त को घर पर चार पहिया वाहन लेकर बुलाया। गांव से बाहर ले जाने के बाद किसी नदी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nawada News: नवादा में फिर दिखा हाथी का आतंक, युवक को पटक-पटक कर मार डाला, इलाके में दहशत

हालांकि,अंतिम संस्कार का वीडियो जब सोशल मिडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को मालूम हुआ कि आरोपी बेटे चंदन यादव ने अपनी मां मंजूला देवी की हत्या कर शव को भी ठिकाना लगा दिया है। मां और बेटे के बीच के रिश्ता को कलंकित करने वाला एकलौता पुत्र चंदन यादव ने बीते गुरूवार की रात ही इस घटना को अंजाम दिया।

मामले को लेकर घटना के वक्त घर में मौजूद आरोपी के वृद्ध पिता और नानी ने कहा कि  वहीं घटना के बाद से आरोपी पुत्र फरार बताया जा रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vaishali News: वैशाली थाना प्रभारी की शराब माफिया से ‘दोस्ती’ पड़ी भारी, SP ने उतर ली वर्दी, सस्पेंड

बिहार शराबबंदी: बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन कुछ पुलिसवाले ही इसे पलीता लगा...

Bihar News: ग्रामीण पुल से बदल रही Darbhanga, Samastipur और चंपारण, पढ़िए – कोसी-गंडक के कहर पर भारी पड़ रहे पुल, 280 गांवों को...

ग्रामीण पुल: उत्तर बिहार के वो गांव जो हर साल कोसी, गंडक, बागमती और...

Samastipur News: समस्तीपुर में रेल सेवा पुरस्कार समारोह, DRM ने ‘पंच खंभ सिद्धांत’ से कर्मचारियों को किया सम्मानित

रेल सेवा पुरस्कार: समस्तीपुर रेल मंडल में आज एक भव्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य...