मई,18,2024
spot_img

दिनदहाड़ बाइक से जा रहे मुखिया को मारी 5 गोली, हत्या से आक्रोशित ग्रामीण उतरे NH पर, सड़क जाम

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत के मुखिया वीरेन्द्र कुमार शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नीमा चांदपुरा-रजौड़ा पथ के परना ढाला के समीप की है। जहां, अपराधियों ने नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा गुरुवार की दोपहर मोटरसाइकिल से अपने घर से बेगूसराय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने परना ढ़ाला चिमनी के समीप चारों ओर से घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच जाम कर दिया। सूचना पर कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, ग्रामीण एसपी को बुलाने की मांग कर रहे हैं। नीमाचंदपुरा थाना के थानेदार छुट्टी पर हैं। इसके साथ ही सांसद प्रतिनिधि ने हत्या की पीछे साजिश की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

घटना से आक्रोशित मुखिया संघ के अध्यक्ष सड़क पर बैठ गए। उन्होंने मृतक परिवार को 50 लाख मुआवजा और विधवा को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने तमाम मुखिया की सुरक्षा की गारंटी की मांग उठाई है।

इसमें पांच से अधिक गोली मुखिया को लग गई, गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मुखिया को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है तथा आक्रोशित लोग शव को सदर अस्पताल से लेकर घटनास्थल पर चले गए हैं। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर पुलिस टीम के साथ एफएसल टीम भी मौके पर पहुंची है। टीम जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | RJD MLA के चचेरे भाई को Fake CID Officer ने लूटा, अपराधियों ने पीछे से रोका, सीआईडी अफसर हूं... सुनते कम हो क्या...,

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें