back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

Mumbai News: सामना ने मोदी सरकार पर बोला बेरोजगारी को लेकर हमला, भिड़ा उद्धव और शिंदे खेमा, जमकर हुई दोनों गुट में मारपीट, 4 गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम एक तरफ जारी है तो दूसरी तरफ शिवसेना लगातार केंद्र पर हमलावर है। इसी बीच शिवसेना ने सामना के जरिए मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा है। शिवसेना ने इस बार बेरोजगारी को लेकर हमला बोला है।

- Advertisement -

शिवसेना ने कहा कि देश में महंगाई की समस्या बढ़ती जा रही है। लेकिन सरकार आभासी तस्वीर पेश कर रही है। सीएमआईई द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में बेरोजगारी की बढ़ती संख्या विस्फोटक स्तर पर साबित हुई है। लेकिन केंद्र सरकार बेरोजगारी की समस्या का हल निकालने की बजाय अर्थव्यवस्था किस तरह तेजी से दौड़ रही है, इसकी आभासी तस्वीर पेश कर रही है।

- Advertisement -

इधर, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट की बहस ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच में मारपीट का नया मामला सामने आया है। उद्धव गुट एक कार्यक्रम आयोजित करके शिवसेना के नए पदाधिकारी का स्वागत कर रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IPS Transfer News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नवगछिया और लखीसराय समेत ट्रांसफर की नई सूची जारी, देखें लिस्ट

आरोप है कि उस कार्यक्रम में शिंदे गुट के शिवसेना कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उनके पहुंचते ही दोनों गुटों के बीच पहले नारेबाजी हुई, फिर दोनों गुटों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेकनीं शुरू कर दीं और फिर वह आपस में भिड़ गए। पढ़िए पूरी खबर

बीती देर रात मुंबई के प्रभादेवी इलाके में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थकों के बीच मारपीट की घटना के बाद तनाव है। इस संबंध में दादर पुलिस स्टेशन ने शिवसेना 25 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में शिवसेना के विभाग प्रमुख महेश सावंत, शैलेश माली, संजय भगत और दो अन्य हैं। बताया जा रहा है कि शिंदे समर्थक विधायक सदा सरवणकर ने मौके पर फायरिंग भी की। लेकिन पुलिस ने सरवणकर को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। शिवसेना का आरोप पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। शिंदे समर्थक संतोष तेलवणे की शिकायत पर दादर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

बताया गया है कि संतोष तेलवणे ने गणेश विसर्जन के दौरान प्रभादेवी जंक्शन पर स्टाल लगाया था। इसी स्टाल के बगल में उद्धव समर्थक महेश सावंत का स्टाल लगा था। शुक्रवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि संतोष तेलवणे ने फेसबुक और व्हाट्स ऐप पर अपलोड की गई पोस्ट में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद उद्धव समर्थकों ने तेलवणे को पीटा। इस घटना के बाद शनिवार रात दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विक्रम संवत 2083: भारत के भविष्य का ज्योतिषीय आकलन और ग्रहों का प्रभाव

Vikram Samvat 2083 Vikram Samvat 2083: भारतीय ज्योतिष परंपरा में विक्रम संवत का प्रत्येक वर्ष...

Nora Fatehi News: ‘सरके चुनर’ गाने पर मचे बवाल के बाद नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं ‘हिंदी लिरिक्स से थी अंजान’!

Nora Fatehi News: बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा नोरा फतेही इन दिनों एक बड़े विवाद...

धुरंधर 2 पर Film Piracy का साया: जानें क्या है कानून और कितना जुर्माना!

Film Piracy: Film Piracy एक ऐसा खतरा है जो फिल्म उद्योग को लगातार नुकसान...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें