spot_img

दोनों 9वीं के छात्र…दोनों की एक गर्लफ्रेंड… इश्क वाला मर्डर…स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या, विरोध में थाने के सामने शव रखकर बवाल, NH किया जाम

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज से बड़ी खबर है जहां गर्लफ्रैंड के चक्कर में बरौली थाना क्षेत्र के प्रेम नगर आश्रम के पास स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र पंद्रह वर्षीय प्रतीक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए बरौली थाने के पास शव को सड़क पर रखकर सीवान-सरफरा स्टेट हाईवे को जाम कर दिया है। घटना जिले के बरौली थाना क्षेत्र के प्रेम नगर आश्रम के पास घटी।

- Advertisement -

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। छात्र प्रतीक की हत्या के इस मामले में लव ट्रायंगल की बात सामने आई है।

- Advertisement -

दोनों एक ही लड़की से प्यार करते थे। प्रतीक की उस लड़की से बातचीत पर आरोपी खफा था। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करके हंगामा किया।

- Advertisement -

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने बताया है कि लड़की से बात करने पर हत्या की है। दोनों में कुछ दिन पहले भी मारपीट हुई थी।

जानकारी के अनुसार, एक ही लड़की से दो दोस्त प्यार करते थे। प्रतीक को उसके दोस्त ने लड़की से बात करने के लिए मना किया था। बारह दिन पहले इसको लेकर दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। प्रतीक के दोस्त की उम्र भी पंद्रह साल के आसपास है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि हिरासत में लिए गए प्रतीक के दोस्त ने यह सारी बात बताई है।

घटना के बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया गया है। घटनास्थल से पुलिस को एक चाकू, छात्र का बैग और साइकिल मिली है। एसपी का कहना है कि इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस प्रतीक के दोस्त और एक महिला से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, परिजनों के मुताबिक दो साल पहले छात्र के पिता अजय पटेल की नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पिता की हत्या के बाद से छात्र अपने मामा के घर बतरदेह गांव में मां नीतू देवी के साथ रहकर पढ़ाई करता था। आज बुधवार की सुबह जब वह स्कूल जाने के लिए निकला तो रास्ते में उसके दोस्त ने ही चाकू मार दिया। पुलिस के मुताबिक छात्र प्रतीक पर कई बार चाकू से वार किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...