
मुज़फ़्फ़रपुर से बड़ी खबर है जहां जिले के पारू थाना क्षेत्र में निजी सुरक्षा गार्ड मझौलिया उतरी टोला निवासी सिराजुल अंसारी (30) की हत्या हो गई है। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को बहलोलपुर नहर के समीप फेंक दिया। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पानी भरे गड्ढे में लाश देखी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुटने लगी। नीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पारु थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर डेड बॉडी को कब्जे में ले ली है और कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात भी वह ड्यूटी कर रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में गार्ड के रूप में काम करता था। प्रतिदिन उसी रास्ते से आना-जाना करता था। अचानक सुबह में डेड बॉडी देखने के बाद सभी ग्रामीण हक्का बक्का रह गए। डेड बॉडी मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। पुलिस डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। शव को वैशाली कैनाल इलाके में फेंक दिया गया। पुलिस सभी बिदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। इधर, घटना के बाद गार्ड के परिवार में कोहराम मचा है।
सूचना मिलने के बाद पारू थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। स्थानीय लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद की जा रही है।
सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि पारू थाना क्षेत्र में एक डेड बॉडी बरामद हुआ है। जिसकी पहचान हो गई है। स्थानीय पारु थाना पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाई होगी।







