spot_img

पति और बच्चे के साथ मंदिर बाइक से पूजा करने जा रही महिला की दिन-दहाड़ हत्या, अपराधियों ने ओवरटेक कर घेरा, फिर सामने पड़ी थी लाश

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां अपराधियों के हौंसलें बुलंदी पर हैं। यहां एक महिला बलिया थाना क्षेत्र के बरबीघी निवासी प्रशांत कुमार पोद्दार की पत्नी मोना कुमारी की उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपने पति और बच्चे के साथ मंदिर पूजा करने जा रही थी। दिन-दहाड़ इस वारदात से पूरे इलाके के लोगों में उबाल है। वहीं, पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं जहां शुक्रवार को दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

घटना बखरी-खगड़िया मुख्य पथ के जोकियाही पुल के समीप की है। जहां,पति और बच्चे के साथ मंदिर बाइक से पूजा करने जा रही महिला की दिन-दहाड़ हत्या से आम लोगों में उबाल है। अपराधियों ने ओवरटेक कर घेरा और फिर लूटपाट की नीयत से चला दी महिला पर गोली जिसके बाद सामने पड़ी थी लाश। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशांत कुमार पोद्दार अपने पत्नी मोना कुमारी एवं चार वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के साथ शुक्रवार को बुलेट मोटरसाइकिल से बाबा हरीगिरी धाम गढ़पुरा पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी बीच बगरस से आगे बढ़ते ही जोकियाही पुल के समीप मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उसे रोका और लूटपाट करने की कोशिश की। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Bank Robbery: बंदूक की नोक पर 1.8 लाख लूटे, महिलाओं के गहने भी छीने; डिप्टी सीएम का कार्यक्रम था पास

जानकारी के अनुसार, प्रशांत कुमार पोद्दार अपने पत्नी मोना कुमारी एवं चार वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के साथ शुक्रवार को बुलेट मोटरसाइकिल से बाबा हरीगिरी धाम गढ़पुरा पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी बीच बगरस से आगे बढ़ते ही जोकियाही पुल के समीप मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उसे रोका और लूटपाट करने की कोशिश की।

इसका विरोध करते हुए प्रशांत ने जब हल्ला किया तो आसपास के लोग दौड़े। इसी बीच अपराधी मोना कुमारी के सिर में गोली मारकर फरार हो गए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भागने के दौरान अपराधियों ने महिला के हाथ से मोबाइल भी ले लिया। बताया जा रहा है कि प्रशांत अपने रिश्तेदार डॉ. प्रभात कुमार के खगड़िया में स्थित जीवन केयर हॉस्पिटल में काम करता था। वह दिल्ली निवासी अपने पत्नी और पुत्र के साथ वहीं रहता था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला पार्षद अमित कुमार देव सहित बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही बखरी डीएसपी चंदन कुमार एवं थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस लूटपाट या हत्या के अन्य कारण के सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। उसके बाद ही मामले का खुलासा होगा।

सपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही बखरी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bagaha Murder Case: पुट्टू मिश्रा की हत्या की इनसाइड स्टोरी… पढ़िए 3 बाइक सवार हमलावर और प्रत्यक्षदर्शी!

Bagaha Murder Case: पश्चिम चंपारण के बगहा में सोमवार शाम एक ऐसी घटना हुई,...

Bettiah News: मक्के के खेत में 14 साल की मासूम से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर दरिंदगी

Bettiah News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला...

Delhi Murder Case: दिल्ली में मर्डर का ये कैसा घिनौना खेल, बिहारी होने की वजह से युवक की हत्या? तेजस्वी ने केंद्र पर साधा...

Delhi Murder Case: राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। बिहार के खगड़िया...

Bihar Politics: ‘निश्चय रथ’ से बिहार की यात्रा करेंगे निशांत कुमार, पिता के विकास कार्यों का करेंगे प्रचार

Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक नई हलचल दिख रही है. पूर्व मुख्यमंत्री...