spot_img

BJP Leader शिवजी तिवारी का Murder, घर पर ब्रह्मभोज था, लौटने के दौरान अपराधियों ने घेरकर गोली मारकर कर दी हत्या

spot_img
- Advertisement -

सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अपराधियों ने भाजपा नेता शिवजी तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में गोली लगने से उनका साला घायल हो गया। पहली गोली साले को ही लगी। दूसरी बार में अपराधियों ने भाजपा नेता शिवजी तिवारी को वहीं ढ़ेर कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घटना सीवान के नगर थाना क्षेत्र के रामनगर रेलवे ओवरब्रिज की है. सोमवार की रात शिवजी तिवारी अपने साले प्रदीप पांडेय के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -

भाई धनंजय तिवारी ने बताया कि आज मंगलवार को दोनों भाभी की मृत्यु के बाद ब्रह्मभोज था। इसके लिए शिवजी तिवारी ने सभी तैयारियां की थीं। सोमवार की रात वो अपनी किराने की दुकान बंद कर साले प्रदीप के साथ वापस घर आ रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने पहली गोली चलाई जो उनके साले को लग गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Satellite Township: बिहार के 11 शहरों में सेटेलाइट टाउनशिप की प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी योजना, कैसी होंगी ये नई बस्तियां और क्या मिलेंगी सुविधाएं?

जब बदमाशों ने दूसरी गोली चलाई तो उन्हें सिर के नीचे गर्दन से लगते हुए पार हो गई। गोली की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग दौड़कर गए तो देखा कि दोनों गिरे पड़े हैं। दोनों को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने शिवजी तिवारी को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि अगस्त से अब तक शिवजी तिवारी समेत उनके परिवार में चार लोगों की मौत हो चुकी है जिससे उनका परिवार में गम में पहले से है। शिवजी तिवारी के चचेरे भाई बब्बन तिवारी की एक अगस्त को मृत्यु हो गई थी। तीन सितंबर को उनके भाई रामअयोध्या तिवारी की पत्नी बीना देवी की मौत हो गई थी।

इसके बाद आठ सितंबर को चचेरे भाई स्वर्गीय भूलन तिवारी की पत्नी बदामी देवी की मौत हो गई। दोनों भाभी की मौत के बाद 19 सितंबर को श्राद्ध कर्म कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन इसके पहले ही रात में बदमाशों ने शिवजी तिवारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात भाजपा नेता शिवजी तिवारी अपने साले प्रदीप पांडेय के साथ एक बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान रामनगर रेलवे ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने गोली चला दी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: ... चलो बुलावा आया है छोटे सरकार को बुलाया है.... अनंत सिंह चले मुंबई, बाहुबली को आया बॉलीवुड मसीहा का कॉल !

घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने शिवजी तिवारी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। अनुमंडल पुलिस अधिकारी फिरोज आलम ने बताया कि शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में बड़ी स्मैक बरामदगी, 280 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक जब्त

स्मैक बरामदगी: अररिया पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान...

Bihar News: बिहार में अवैध बालू खनन पर पुलिस का शिकंजा, गया और औरंगाबाद में 5 ट्रैक्टर जब्त, मचा हड़कंप

अवैध बालू खनन: बिहार में बालू माफिया पर पुलिस का कहर टूट पड़ा है।...

Darbhanga News: बाइक पर बोरे Liquor Smuggling ‘शराब तस्करी’ का भंडाफोड़, पुलिस ने पकड़ी 478 बोतल विदेशी, तीन कारोबारी दबोचे

Liquor Smuggling: बेनीपुर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। बहेड़ा थाना पुलिस...

Darbhanga Rape: शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण, गर्भपात कराने वाला दरिंदा गिरफ्तार

Darbhanga Rape: दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शादी का झूठा...