spot_img

गाड़ी खड़ी करने के मामूली विवाद में बड़े भाई की हत्या

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां दो भाइयों में खूनी खेल से समाज शर्मसार हो गया है। यहां दो भाइयों के बीच ऐसी झड़प हुई कि छोटे ने रिश्ते को तार-तार कर दिया। बड़े भाई की हत्या कर दी। मामला, चिरैया थाना क्षेत्र के सेमरा ढ़ाठ गांव की है। जहां, गाड़ी खड़ी करने को लेकर झगड़ा में छोटे भाई बंटी ने बड़े भाई जवाहर राय की हत्या कर दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दोनों भाईयों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर झगड़ा मे जमकर मारपीट हुआ। जिसमे बड़े भाई की जवाहर राय की मौत हो गई। मृतक के पुत्र रंजीत कुमार के अनुसार दरवाजे पर गाड़ी लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

- Advertisement -

उस समय मृतक जवाहर राय घर पर अकेले थे। उसी समय उसके चाचा बंटी राय गाली देने लगे। जवाहर राय ने बंटी को गाली देने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना और गाली देते रहा। इसके बाद विवाद बढ़ने लगा और बात इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर में 'Land Grabbing Gang' का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है 'Land Grabbing Gang' का मॉड्यूल?

इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।बताया जा रहा है कि छोटे भाई बंटी ने जवाहर राय के सर पर प्रहार कर दिया। जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने से जवाहर राय घायल हो कर गिर गए।

 

उन्हें बचाने पहुंचा जवाहर राय के छोटे पुत्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।जख्मी जवाहर राय और उनके पुत्र को इलाज के लिए चिकित्सक के पास इलाज के लिए लाया गया. वहां डॉक्टर ने जवाहर राय को मृत घोषित कर दिया।

चिरैया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र का आवेदन प्राप्त हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...