spot_img

दरभंगा के प्रॉपर्टी डीलर श्याम किशोर की समस्तीपुर में हत्या…बौखलाए ग्रामीण, Darbhanga-Samastipur पर भारी हंगामा, जाम

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा जिला अंतर्गत बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर श्याम किशोर यादव उर्फ शिवम यादव की समस्तीपुर में हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए यही नहीं एकमी चौक स्थित दरभंगा समस्तीपुर मुख्य मार्ग को लोगों ने जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे बहादुरपुर थानाअध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने गुस्साए लोगों शांत कराने का कोशिश किया, पर लोग नहीं माने।

 

 

लोंगों की शिकायत थी कि जब तक कल्याणपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी तब तक जाम यथावत रहेगा। बहादुरपुर थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने का जब आश्वासन दिया गया उसके बाद लोंगों ने जाम हटाया। गुस्साए लोगों ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity Bill: छोटे दुकानदारों को मिली बड़ी राहत, फिक्स्ड चार्ज में हुई भारी कटौती

 

 

लोगों का कहना था कि समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने की पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। थानाध्यक्ष ने वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार को इस घटना के बाबत जानकारी दी इसके बाद एसएसपी ने समस्तीपुर के एसपी से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ का इफ़ेक्ट, 1000 KM लंबे बादलों के समूह का Bihar में प्रवेश, 4 दिन तूफान-बारिश-ओलावृष्टि की IMD ALERT

 

समस्तीपुर एसपी ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। एसएसपी ने बहादुरपुर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि परिवार के सदस्य से कल्याणपुर थाना में आवेदन दिलवा दीजिये । यह सुनते ही गुस्साए लोगों ने सड़क जाम को हटा दिया। उसके बाद दाह संस्कार के लिए परिजन शव को वहां से ले गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ का इफ़ेक्ट, 1000 KM लंबे बादलों के समूह का Bihar में प्रवेश, 4 दिन तूफान-बारिश-ओलावृष्टि की IMD ALERT

बिहार मौसम: चिलचिलाती धूप और लू की मार झेल रहे बिहारवासियों के लिए राहत...

Madhubani News : मधुबनी में रोका और बाजार जा रहे युवक को दिनदहाड़े मार दी ताबड़तोड़ गोली

Madhubani Firing: बिहार के मधुबनी जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी लूट के बाद Bihar STF का ऑपरेशन नारायण चौक, पढ़िए मिनट टू मिनट एनकाउंटर का किस्सा!

बिहार एसटीएफ एक्शन: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मोर्चा...