back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

NCP President शरद पवार को जान से मारने की धमकी

spot_img
- Advertisement -

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

शरद पवार के सिल्वर ओक स्थित उनके आवास पर एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमे एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मारने की बात कही।

 

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को उनके मुंबई स्थित आवास सिलवर ओक पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Naxal crackdown: वैशाली में STF का बड़ा एक्शन, Muzaffurpur के दो वांछित अंतर प्रदेशीय माओवादी गिरफ्तार, कई जिलों में थी तलाश

धमकी देने वाले ने सिल्वर ओक में लैंडलाइन पर मंगलवार को सुबह फोन किया और कहा कि उनकी हत्या देशी कट्टे से की जाएगी। इसकी शिकायत मुंबई के गांवदेवी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है और मामले की गहन छानबीन जारी है।

- Advertisement -
मुंबई पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पुलिस ने कहा, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के सिल्वर ओक स्थित आवास पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 294,506(2) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू की गई है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह सिलवर ओक आवास के लैंड लाइन फोन पर धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाला हिंदी में बात कर रहा था। उसने शरद पवार को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसने की कहा कि शरद पवार की हत्या देशी कट्टे से की जाएगी। इसके बाद सिलवर ओक आवास की संचालिका ने इस मामले की शिकायत गांवदेवी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली में सांप्रदायिक तनाव पर हाईकोर्ट सख्त: Delhi Communal Tension पर पुलिस को निर्देश

दरअसल, शरद पवार ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर बयान दिया था। इसी वजह से धमकी भरा फोन आने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले शिवसेना नेता संजय राऊत को भी इसी तरह की जान से मारने की धमकी मिली थी। इसलिए मुंबई पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, IMD का भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026 के लिए इरफान पठान का MS Dhoni रहित CSK टीम चयन, फैंस हुए हैरान!

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट प्रेमियों के लिए महज एक टूर्नामेंट नहीं,...

दमदार फीचर्स वाला 5G Smartphone: भारत में Oppo K14 5G की बिक्री शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

5G Smartphone: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और दमदार एंट्री हो चुकी है, जो...

IPL 2026 से पहले दिखा Arjun Tendulkar का धांसू अंदाज़, लखनऊ कैंप में मचाया गदर

Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 के लिए अभी काफी वक्त है, लेकिन युवा खिलाड़ियों की...

आपका Weekly Horoscope: कर्क साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मार्च 2026

Weekly Horoscope: इस सप्ताह, ग्रहों की बदलती चाल और नक्षत्रों के सूक्ष्म प्रभाव प्रत्येक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें