back to top
22 अक्टूबर, 2024

Nepal News| Hydropower Project| Nepal में 669 MW Hydropower Project के लिए भारत से मिले 5 करोड़

spot_img
spot_img
spot_img

Nepal News| Hydropower Project| Nepal की भरी झोली, 669 MW Hydropower Project के लिए भारत से मिले 5 करोड़| जहां, भारत सरकार ने नेपाल की झोली भर दी है। नेपाल को मोदी कैबिनेट ने 669 मेगावाट हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए 5 हजार करोड़ दिए हैं।

Nepal News| Hydropower Project| कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने

कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने 669 MW के लोअर (Nepal gets Rs 5 crore from India for Hydropower Project) अरुण हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स (LAHEP) के लिए 5792.36 करोड़ को मंजूरी देते हुए इसे आगामी पांच सालों में पूरा करने का लक्ष्य तय कर दिया है।

Nepal News| Hydropower Project| एसजेवीएन के तरफ से ही 900 मेगावाट का अरुण 3 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बनाया जा रहा है

जानकारी के अनुसार, एसजेवीएन के तरफ से ही 900 मेगावाट का अरुण 3 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बनाया जा रहा है। इसके निर्माण का लक्ष्य 2024 के अंत तक रखा गया है। कोरोना के कारण तीन सालों तक काम प्रभावित होने के बावजूद तय समय पर काम संपन्न करने का विश्वास सीईओ धीमान ने व्यक्त किया है।

Nepal News| Hydropower Project| एसएलपीडीसी में 1737.70 करोड़ रुपए के इक्विटी निवेश को भी मंजूरी

समिति ने एलएएचईपी के क्रियान्‍वयन के लिए नेपाल में स्‍थापित एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्‍थ कंपनी स्‍पेशल पर्पज व्‍हीकल एसजेवीएन लोअर अरुण पावर डेवलपमेंट के लिए कार्योत्‍तर अनुमोदन भी प्रदान किया है। इसके अतिरिक्त, समिति ने एसएलपीडीसी में 1737.70 करोड़ रुपए के इक्विटी निवेश को भी मंजूरी प्रदान की है।

Nepal News| Hydropower Project| नेपाल सरकार ने सतलज जलविद्युत निगम को जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने नेपाल के लोअर अरुण हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए सतलज जल विद्युत निगम को 5 हजार करोड़ निवेश की अनुमति दी है। इसके निर्माण के लिए नेपाल सरकार ने सतलज जलविद्युत निगम को जिम्मेदारी दी है।

Nepal News| Hydropower Project| यह अरुण-3 एचईपी के साथ मिलकर  टेंडम प्रचालन प्रणाली के 

167.25 मेगावाट की चार इकाइयों वाली 669 मेगावाट की लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना, नेपाल के प्रांत-1 के संखुवासभा जिले में अरुण नदी पर 900 मेगावाट की अरुण-3 जलविद्युत परियोजना के डाउनस्ट्रीम में अवस्थित है। टेलरेस विकास के रुप में अरुण 3 एचईपी में कोई जलाशय या बांध नहीं होगा। यह अरुण-3 एचईपी के साथ मिलकर एक टेंडम प्रचालन प्रणाली के रूप में कार्य करेगी। यह परियोजना सालाना 2900 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्‍पादन करने के लिए डिज़ाइन की गई है।

Nepal News| Hydropower Project| एसजेवीएन नेपाल के सीईओ अरुण धीमान ने बताया

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 669 मेगावाट क्षमता वाले लोअर अरुण जलविद्युत् परियोजना के लिए सतलज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) को 5,792 करोड़ रुपये निवेश की अनुमति दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए नेपाल में रहे एसजेवीएन नेपाल के सीईओ अरुण धीमान ने बताया कि भारत सरकार ने नेपाल के लोअर अरुण के लिए निवेश की अनुमति को स्वीकृत कर दिया है।

Nepal News| Hydropower Project| परियोजना का निर्माण अगले पांच वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य

669 मेगावाट लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना का निर्माण अगले पांच वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह प्रोजेक्ट नेपाल के संखुवासभा जिले के मकालु गांवपालिका में बनाया जाएगा। इसकी चार इकाइयां होंगी। प्रत्येक इकाई की क्षमता 167.25 मेगावाट होगी।

Nepal News| Hydropower Project| निर्माण, स्वामित्व, संचालन और ट्रांसफर-बूट

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के पिछले कार्यकाल अर्थात 29 जनवरी 2021 को उनकी अध्यक्षता में आयोजित निवेश बोर्ड की 46वीं बैठक में लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना का निर्माण भारत के सतलुज जलविद्युत निगम को सौंपने का निर्णय किया गया था। सतलुज को सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल (निर्माण, स्वामित्व, संचालन और ट्रांसफर-बूट) के तहत बनाने के लिए चयनित किया गया था।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -