back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

शिक्षा विभाग का नया आदेश, स्कूलों में बच्चें कम पहुंचेंगे तो शिक्षा सेवकों का कटेगा वेतन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में शिक्षा विभाग लगातार एक्शन में है। ताजा निर्देश यह है प्रदेश सरकार के बहाल टोला सेवक या शिक्षा सेवक पर सख्ती बरती जाएगी। उन्हें नया टास्क सौंपा गया है।

- Advertisement -

अगर अब स्कूलों में बच्चे कम पहुंचे तो सीधी कार्रवाई इन्हीं पर होगी। इनका वेतन काटा जाएगा।शिक्षा विभाग का नया आदेश यही है, स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम हुई तो टोला सेवकों का वेतन कटेगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,अभिभावकों को जागरूक करते हुए बच्चों के पढ़ाने के लिए स्कूलों में नामांकन कराने की जिम्मेदारी टोला सेवकों को दी गई थी। इसके बदले में उन्हें प्रतिमाह 12 हजार रुपए मानदेय दिया जाता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Accident: भागलपुर में मौत का तांडव, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 गंभीर रूप से घायल

टोला सेवक पर विभागीय स्तर पर भी कोई खास ध्यान नहीं दिया जाता था। नियोजन के तहत वेतन तो लेते थे, लेकिन कार्य के नाम पर जमीनी स्तर पर कुछ भी नजर नहीं आता था।

ऐसे में, प्रदेश में तय स्कूलों के फीसद के तहत कम बच्चे मिलें तो इनके वेतन में कटौती की जाएगी। शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि जिस टोले से विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 90 प्रतिशत से कम रहेगी, उन टोला सेवकों या शिक्षा सेवकों के मानदेय में कटौती की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रॉयल एनफील्ड: पुरानी बाइक्स के लिए E20 कन्वर्जन किट हुई लॉन्च, अब नहीं होगी कोई परेशानी

Royal Enfield: अगर आप भी अपनी भरोसेमंद रॉयल एनफील्ड बाइक के मालिक हैं और...

Rural Development Bihar: 725 नए हाट-बाजारों से चमकेगी बिहार के गांवों की किस्मत, जानिए क्या है नीतीश सरकार का मेगा प्लान, पढ़िए Special Story

Rural Development Bihar: बिहार के गांवों की तस्वीर अब बदलने वाली है, जहां खेत-खलिहानों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें