back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

यूपी राजनीति का नया समीकरण…सपा दफ्तर पर लगा अखिलेश और नीतीश का पोस्टर, यूपी+बिहार = गई मोदी सरकार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगा है जिसमें नीतीश और अखिलेश को साथ साथ दिखाकर लिखा गया है यूपी +बिहार= गयी मोदी सरकार। लोग इस पोस्टर के निहितार्थ निकाल रहे हैं। और ये पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। बिहार में वर्तमान में महागठबंधन के बैनर तले नीतीश कुमार की सरकार है।

- Advertisement -

वह नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए विपक्ष का चेहरा बनना चाहते हैं। हालांकि अखिलेश कह चुके हैं कि उनकी राय में ममता, केसीआर या पवार में से कोई पीएम  चेहरा बनना चाहिए। लेकिन पोस्टर में जिस तरह बिहार की तर्ज पर यूपी में परिवर्तन की बात की गई है उससे लगता है कहीं न कहीं नीतीश और अखिलेश एक मंच पर आने को तैयार हो रहे हैं। सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है।

- Advertisement -

हालिया राजनीतिक उलटफेर से प्रेरित यह पोस्‍टर शनिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर लगा नज़र आया। पोस्‍टर पर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की तस्‍वीरों के साथ लिखा है-यूपी+बिहार=गई मोदी सरकार। यह पोस्‍टर सपा नेता आईपी सिंह ने लगवाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Recruitment: बिहार में शिक्षकों के 45 हजार से अधिक पदों पर बंपर बहाली, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान!

सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्‍टर के मकसद के बारे में पार्टी नेता आईपी सिंह ने मीडिया से कहा कि यूपी और बिहार देश की सियासत की दशा-दिशा तय करने वाले राज्‍य हैं। ये दोनों बड़ी आबादी वाले राज्‍य हैं। साथ ही राजनीतिक रूप से जागरूकता भी यहां है। उन्‍होंने कहा कि विपक्षी दलों ने अब मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निश्चित ही यह अपने मकसद में सफल रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

साउथ एक्ट्रेसेज ने मचाया धमाल, बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को पछाड़कर बनीं नंबर वन!

South Actresses News: बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने वाली हसीनाएं अब साउथ की पावरफुल...

IIM Recruitment: IIM मुंबई में एसोसिएट मैनेजर सहित कई पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन!

IIM Recruitment: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) मुंबई में नौकरी का सपना देख रहे...

भारतीय Stock Market में विदेशी निवेश: फरवरी 2026 में FIIs ने दिखाया भरोसा

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में जारी उठापटक के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs)...

BSNL का नया ₹449 प्लान: लंबी वैधता के साथ किफायती BSNL Plan

BSNL Plan: अगर आप भी हर महीने रिचार्ज की झंझट से मुक्ति चाहते हैं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें