back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

घर में लगी आग, जिंदा जल गए नानी-नाती, रात में कब लगी आग समझ ना पाया कोई

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक घर में आग लगने से दो लोगों नानी और नाती की जिंदा जलकर मौत हो गई है। घटना नानपुर थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत के चटगौरा गांव का है, जहां चुमन राम के घर में भीषण आग लग गई। इसमें जलकर चुमन राम की पत्नी राम परी देवी और नाती कार्तिक कुमार की जलकर मौत हो गई। बताया जाता है कि जिस दौरान घर में आग लगी सभी सो रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी विशेषाधिकार हनन नोटिस: लोकसभा में गर्माया सियासी पारा, कांग्रेस ने BJP को दिया राहुल के सवालों का जवाब देने का खुला चैलेंज

जानकारी के अनुसार, घर में बंधे मवेशी भी बुरी तरह से झुलस गए हैं। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल सका है। फुस का घर था। आशंका है कि मवेशी के घर में अलाव की चिंगारी उड़कर घर को राख में तब्दील कर दिया होगा। हादसे से कोहराम मचा है।

- Advertisement -

तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर नानपुर सीओ आलोक कुमार, थाना अध्यक्ष राकेश रंजन, राजस्व कर्मचारी मिथिलेंदर सिंह ने हालात का जायज़ा लिया है। पीड़ित परिवार को सरकार के स्तर से मदद देने का भरोसा दिया। इसके साथ ही लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग भी की गई है। वहीं, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत और घर में रखे जरूरी सामान जलकर राख में तब्दील हो जाने से कोहराम मचा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Defamation Case: कपूर परिवार की बहू ने ननद पर ठोका 20 करोड़ का मानहानि मुकदमा, मचा बवाल!

Defamation Case: दिल्ली की अदालत में एक हाई-प्रोफाइल पारिवारिक विवाद ने अब एक ऐसे...

कोल इंडिया का ‘Dividend Stock’: निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीख

Dividend Stock: शेयर बाजार में निवेश करने वाले अक्सर ऐसी कंपनियों की तलाश में...

प्रेम संबंधों में नवचेतना का संचार: Aaj Ka Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal: आज दिनांक 13 फरवरी 2026, शुक्रवार के पावन दिवस पर,...

आज का पंचांग 13 फरवरी 2026: विजया एकादशी के शुभ योग और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang: पवित्रता और पुण्य के इस पावन दिन पर, जब प्रकृति भी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें