spot_img

प्राइवेट चालक से गश्ती कराने में नप गए थानाध्यक्ष, छिन गई थानेदारी, हो गए सस्पेंड, अब विभाग लेगा बड़ा एक्शन

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय से एक बड़ी खबर आ रही है यहां प्राइवेट चालक से गश्ती कराना एक थानेदार को बड़ा महंगा पड़ गया है। थानेदार की थानेदारी तो गई ही उन्हें सस्पेंड करने का लेटर भी हाथ में थमा दिया गया है। इतना ही नहीं, उनपर अब विभागीय कार्रवाई भी होगी। इसके लिए एसपी योगेंद्र कुमार ने पूरी तैयारी कर ली है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कहा यह गया
यह घटना राघवेंद्र कुमार के मनमानीपूर्ण कार्यशैली, कर्तव्यहीनता, वरीय पदाधिकारी के आदेश का उल्लंघन एवं संदेहास्पद चरित्र को दर्शाता है। इसका यह कृत्य अवचार एवं कदाचार की श्रेणी में आता है। इसलिए छौड़ाही ओपी अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवनयापन भत्ता पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय पुलिस केंद्र बेगूसराय होगा। निलंबित करने के साथ ही विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का आदेश दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बड़ा बदलाव, बिहार के स्कूलों में 'Bihar AI Education' कार्यक्रम का शुभारंभ, 8वीं से 12वीं तक पढ़ेंगे छात्र!

एसपी योगेंद्र कुमार का बड़ा एक्शन
एसपी योगेंद्र कुमार बड़े तेज-तर्रार पुलिस के अधिकारी माने जाते हैं। बेगूसराय में बढ़ते क्राइम को उन्होंने चुनौती पूर्ण अंदाज में निबटाना शुरू कर दिया है। इसी का नतीजा है कि उन्होंने लचर कार्यशैली के कारण थानाध्यक्ष पुअनि राघवेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष के निलंबित होते ही पूरे पुलिस महकमा में हड़कंप मचा है। विभागीय कार्यवाही शुरू करते हुए पुलिस मुख्यालय और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के आदेश का उल्लंघन करने पर राघवेंद्र कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए पुलिस लाइन क्लोज करते उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया गया है।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पूरे जिले में पुलिस गश्ती की मॉनिटरिंग जीपीएस कंट्रोल रूम से की जा रही है। छौड़ाही सहायक थाना की रात्री गश्ती से संबंधित शिकायत मिली थी, जो जांच में सही पाया गया है। इसके बाद गश्ती में घोर लापरवाही, अधिनस्थ कर्मियों पर नियंत्रण की कमी एवं लचर कार्यशैली के कारण थानाध्यक्ष पुअनि राघवेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी थाना, सहायक थाना (ओपी) एवं कार्यालय में प्राइवेट व्यक्ति से कार्य नहीं कराना है। यह निर्देश थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है। छौड़ाही सहायक थाना को पुलिस केन्द्र से दो चालक उपलब्ध कराया गया है। इसके बावजूद थाना अध्यक्ष ने प्राइवेट चालक से गश्ती कराई गई।

यह भी पढ़ें:  Madhepura Accident: मधेपुरा में रामनवमी मेले से लौट रहे 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक लापता, कार नदी में गिरी

एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस हर हमेशा लोगों की सहायता के लिए तत्पर है। गड़बड़ी करने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी या पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम 06243-230200 तथा साइबर सेल व्हाट्सएप नम्बर 8540036840 पर एक्टिव है, सूचना मिलते ही तुरंत संज्ञान लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire Max: आज ही पाएं मुफ्त गन्स और डायमंड्स, गेमिंग का रोमांच होगा दोगुना!

Free Fire Max: गरेना ने आज Free Fire Max फैंस के लिए एक बड़ी...

Bhagalpur Railway Project: 1100 करोड़ की लागत से बिछेगी तीसरी-चौथी लाइन, 130 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें

Bhagalpur Railway Project:जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, जहां...

IPL 2026: आरसीबी की नई मालकिन अनन्या बिड़ला ने दिया ‘ई साला कप नामदू’ का मंत्र, फैंस का उत्साह चरम पर!

IPL 2026: आरसीबी के फैंस के लिए आई है एक धमाकेदार खबर! बेंगलुरु की...

Patna News: फिल्म-म्यूजिक प्रोजेक्ट के नाम पर डॉक्टर से 70 लाख की ठगी, मुंबई से फर्जी डायरेक्टर गिरफ्तार

Patna News: मायावी दुनिया के सपने अक्सर सुनहरे लगते हैं, पर जब हकीकत से...