मई,18,2024
spot_img

सेल्फी लेने के बहाने पति को पेड़ से बांधा, फिर पत्नी ने केरोसिन छिड़कर लगा दी आग, पति को जिंदा मारने की कोशिश

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर सराय पंचायत के एक गांव में एक पत्नी छोटी ने मोबाइल फोन से सेल्फी लेने का बहाना कर अपने पति साहेबगंज थाना के देवसर गांव निवासी 22 वर्षीय शंभु कुमार को पेड़ से बांध दिया।

वहीं केरोसिन छिड़ककर उसे जिंदा आग लगा दी। पड़ोसियों ने युवक की जान बचाई और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं लोगों ने आरोपी महिला को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय पत्नी छोटी ने पति की हत्या करने की नीयत से उसके शरीर में आग लगा दी। घटना के बाद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची।

लोगों ने आरोपित पत्नी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। वहीं पीड़ित को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शंभु की शादी गिजास गांव निवासी छोटी के साथ पिछले साल जून में हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही किसी न किसी बात को लेकर दोनों में हमेशा झगड़ा होते रहता था। बात-बात में ही छोटी शंभु को पेड़ के पास ले गई और बहलाते हुए उसे पेड़ से बांध दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| अच्छी बारिश के संकेत...La-Nina Coming Via Purnia...चंद दिन शेष...Monsoon की Bihar में समय से पहले Grand Entry

अच्छी तरह से बांधने के बाद छोटी से मुकेश पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आग लगते ही मुकेश की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। फिर किसी तरह आग बुझाकर मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया।

इधर, मुकेश ने कहा है कि पत्नी उसे मारना चाहती है। स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल मुकेश का बयान दर्ज की। पुलिस को दिए गए फर्द बयान में मुकेश ने कहा कि पत्नी ही मुझे मारना चाहती है। मोबाइल से सेल्फी लेने के बहाने पहले पेड़ से बांध दिया।  केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।

हालांकि इस घटना के पीछे की असल वजह क्या है, अब तक इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं घायल के परिजनों का आरोप है कि महिला का किसी और से अवैध संबंध चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  Khutauna News| Madhubani News| सनकी युवक निकला दरिंदा,अधेड़ महिला की ईंट से कुचकर हत्या

इस कारण वो अपने पति को मारना चाहती है। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने देखा और मुकेश को बचा लिया अन्यथा वह झुलस कर वहीं मर जाता।

साहेबगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बासुदेवपुर सराय पंचायत के एक गांव का यह मामला है जहां पति जलने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| तरौनी के जविप्र डीलर Suspended... या Acquitted? बड़ा Confusion है भाई...!

पति के फर्द बयान पर पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। घायल पति ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि जलाकर जिंदा मार देने की कोशिश की थी। पुलिस पूरे मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। वहीं आरोपी महिला को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें