
जमुई से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने पिछले 24 घंटे में लगातार तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है. जिले के सोनो थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के सुबह बदमाशों ने दो व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार,अपराधियों ने बीते 24 घंटे में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने रविवार को ही एक युवक की गोली मार कर हत्या की थी। वही आज यानी सोमवार को दो और युवकों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिनका शव सड़क के किनारे मिला है। बता दें कि ये पूरी घटना सोनो थाना क्षेत्र के जुगड़ी गांव के पास की है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सोमवार की सुबह दोनों युवकों का शव सोनो बाजार की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों कचरा चुनने का काम करते थे। वो घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक झोपड़ी में रहते थे। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि किस कारण से अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। अभी तक अपराधियों का भी कुछ पता नहीं चल सका है। पढ़िए पूरी खबर
मामला जिले के सोनो थाना क्षेत्र के जुगरी गांव का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अपराधियों ने दो व्यक्तियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके से गोली के खोखे बरामद हुए हैं। इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल हो गया है।
दोनों युवकों का शव आस-पास के ग्रामीणों ने सबसे पहले देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति कचरा चुनने का काम किया करते थे। एक व्यक्ति की पहचान सोनो के ही मनोज मांझी के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान बालेश्वर के रूप में की गई है, जिसका घर अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस इस हत्या को लेकर छानबीन में जुट गई है. हत्या की वजह पता नहीं चल सका है। वहीं, इस घटना को लेकर जमुई के एसपी शौर्य सुमन ने कहा कि अनुसंधान के बाद ही हत्या की वजह का पता चल पाएगा। इसको लेकर जांच की जा रही है।



