spot_img

एक बार फिर NIA का Bihar में एक्शन, PFI से जुड़े दो सदस्यों को उठाया

spot_img
- Advertisement -

पूर्वी चंपारण जिले के सीमावर्ती नेपाल क्षेत्र के चकिया थाना क्षेत्र में एनआईए और मोतिहारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पीएफआई के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

दोनों की गिरफ्तारी 19 जुलाई को अरेस्ट हुए पीएफआई के सरगना उस्मान उर्फ सुल्तान उर्फ याकूब की निशानदेही पर हुई है। गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी कांतेश मिश्रा ने की है।

- Advertisement -

दरअसल, एनआईए की टीम को सूचना मिली थी कि पीएफआई के दो सक्रिय सदस्य चकिया में है। इसके बाद एनआईए की दो सदस्यीय टीम मोतिहारी पहुंची और एसपी कांतेश कुमार मिश्रा से संपर्क किया। एसपी ने चकिया थाना के सहयोग से थाना क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी में छापेमारी की। जहां से शाहिद रेजा (20) और मो. कैफ को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Railway News: खुशखबरी! फिरोजपुर से झंझारपुर के बीच चलेगी Summer Special Train, जानें रूट और टाइम टेबल

NIA पिछले कई महीनों से पीएफआई से जुड़े सदस्यों को पकड़ रही है। इसी कड़ी में टीम ने मोतिहारी के चकिया में छापेमारी की। छापेमारी में एनआईए की टीम ने दो युवकों को धर दबोचा है। दोनों युवक पीएफआई के सदस्य बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार दोनों युवकों शाहिद रजा और मो. कैफ उर्फ फैसल अली के पास से देसी कट्टा भी है।

मिली जानकारी के अनुसार इनके पास से एक छोटा हथियार भी बरामद किया गया है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है,कि हाल ही में चकिया से गिरफ्तार याकूब उर्फ सुल्तान की निशानदेही पर उक्त कारवाई की गयी है। वही गिरफ्तार संदिग्धो से पूछताछ के बाद एनआईए और मोतिहारी पुलिस की टीम क्षेत्र के अन्य जगहों पर भी छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार,फुलवारीशरीफ टेरर मॉड्यूल के बाद चकिया में पीएफआई के ट्रेनिंग सेंटर का विडियो वायरल हुआ था। इसके बाद एटीएस ने ट्रेनर याकूब उर्फ उस्मान सुल्तान खान को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर आज एकबार फिर से एनआईए की टीम सुबह-सुबह चकिया पहुची और शाहिद रजा और मोहम्मद कैफ उर्फ फैसल अली को गिरफ्तार कर लिया।

NIA ने यह कार्यवाई फिर से मोतिहारी के चकिया स्थित ऑफिसर कॉलोनी में हुई। फिलहाल दोनों युवकों से चकिया थाना में पूछताछ की जा रही है। साथ ही साथ एनआईए की छापेमारी भी जारी है। कहा जा रहा है कि पूर्वी चंपारण में पीएफआई के और सदस्य भी एनआईए के रडार पर हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Bomb Threat:'इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट' का आया E-mail...13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

जानकारी के अनुसार,शाहिद के पास से एक कट्टा बरामद हुआ है। 19 जुलाई को एटीएस की टीम ने मोतिहारी पुलिस के सहयोग से पीएफआई के मुख्य सरगना याकूब को चकिया थाना क्षेत्र गवंद्रा गांव के मदरसे से गिरफ्तार किया था।

याकूब की निशानदेही पर एनआईए की दो सदस्यीय टीम ने पुलिस के सहायता से पीएफआई के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आगे कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...