मई,12,2024
spot_img

समस्तीपुर में डीजे पर थिरकते युवकों की हर्ष फायरिंग से 1 किशोर की मौत, एक जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

समस्तीपुर से बड़ी खबर है जहां शादी समारोह और डीजे पर डांस और हर्ष फायरिंग में लगातार मौतें अब विकराल हो रही हैं। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बीती रात जो हुआ वह इसी की बानगी भर है, जहां डीजे पर कुछ युवा थिरकते हुए हर्ष फायरिंग कर रहे थे तभी फायरिंग कर रहे एक युवक का हाथ अनियंत्रित हो गया, जिससे डीजे पर डांस रहे दो किशोरों को गोली लग गई।

इनमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। यहां नवादा वॉर्ड-7 के मछली आढ़त के पास शुक्रवार की देर रात शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना में स्व.राजेश सहनी के पुत्र अमन कुमार (15) और विजय राम के पुत्र अजीत कुमार (12) गोली लगने से जख्मी हो गए थे। इनमें अमन कुमार की इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नवादा वॉर्ड-7 के मछली आढ़त के पास शुक्रवार की देर रात शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। चकनवादा गांव के पास बीती रात शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की घटना में दो बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें:  Gandharvapuri | छोटे से गांव गंधर्वपुरी.... अलौकिक शिल्पांकन, बहुतीर्थी प्रतिमाएं...DeshajTimes.Com Sunday Story, Positive, Special

बताया जाता है कि नवादा में रामचंद्र राम की बेटी संजू कुमारी की शादी थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। बारात आने के बाद दरवाजे पर दुल्हे के साथ दुल्हन जय माला की रस्म अदायगी कर रही थी इधर पंडाल के बाहर लगे डीजे पर कुछ युवा थिरकते हुए हर्ष फायरिंग कर रहे थे। पढ़िए पूरी खबर

बताया जाता है कि नवादा में रामचंद्र राम की बेटी संजू कुमारी की शादी थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। बारात आने के बाद दरवाजे पर दुल्हे के साथ दुल्हन जय माला की रस्म अदायगी कर रही थी इधर पंडाल के बाहर लगे डीजे पर कुछ युवा थिरकते हुए हर्ष फायरिंग कर रहे थे।

एक दो राउंड के बाद अचानक हर्ष फायरिंग कर रहे एक युवक का हाथ अनियंत्रित हो गया।इससे डीजे पर डांस रहे दो किशोर नवादा वॉर्ड-7 अमन कुमार और अजीत कुमार को गोली लग गई। एक ही गोली से दोनो किशोर जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| Mizoram और Ghanshyampur Police की Joint Combing, चुनाव से पहले हथियार, कारतूस और अपराधी,...निकला पत्नी का हत्यारा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें