spot_img

पुलिस को खुली चुनौती देने वाला…’मैं किसी से नहीं डरता…’ आया पहाड़ के नीचे… JDU MLA गोपाल मंडल का बेटा गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर गोपालपुर विधानसभा सीट से जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल समेत चार लोगों को बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने में गिरफ्तार कर लिया गया है। आशीष मंडल पुलिस को खुली चुनौती दे रहा था। ‘मैं किसी से नहीं डरता…मगर पुलिस के सामने वह पहाड़ के नीचे आ गया जब JDU MLA गोपाल मंडल के बेटे आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar CM कौन होगा? JDU MLC संजय सिंह ने Bhagalpur में बताया कौन लेगा फैसला, तेजस्वी पर भी बरसे

बरारी थाना क्षेत्र में एक जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी कांड में आशीष मंडल समेत चार लोगों के खिलाफ वारंट जारी था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी मगर आशीष मंडल खुलेआम घूम रहे थे। अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे।

- Advertisement -

इससे पहले अपने रेस्टोरेंट में क्रिसमस पार्टी मनाते हुए भी दिखे थे। वह लोगों को संबोधित भी करते रहे। इस दौरान लोगों से आशीष मंडल ने खुलेआम कहा कि मैं गोपाल मंडल का बेटा हूं, वह भी किसी से नहीं डरते और मैं भी किसी से नहीं डरता।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: विश्व णमोकार दिवस पर जैन समाज का संदेश... अहिंसा परमो धर्मः, वैश्विक शांति की कामना, सामूहिक णमोकार मंत्र जाप से गूंजा अंग का अंग -अंग

प्रचार के दौरान ही उसने पुलिस को खुली चुनौती दी थी। जदयू विधायक गोपाल मंडल का बेटा आशीष मंडल ने खुले आम कहा था कि ‘मैं गोपाल मंडल का बेटा हूं, वह भी किसी से नहीं डरते और मैं भी किसी से नहीं डरता’। इसके बाद SIT की टीम ने बड़ी कार्रवाई के साथ आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।

आशीष मंडल को तिलकामांझी इलाके में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि विधायक के बेटे का पूरा करतूत एक विडियो में वायरल हुआ था। जिसके बाद ही पुलिस पुरी एक्शन में आ गई। और यह गिरफ्तारी की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bomb Threat:’इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट’ का आया E-mail…13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

Bihar Bomb Threat: बिहार में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में...

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बिहार से दिल्ली तक हलचल, बदलेंगे सियासी समीकरण?

Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या नीतीश कुमार अब दिल्ली की सियासत में अपनी नई...