back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

पुलिस मुख्यालय ADG Jitendra Singh Gangwar का आदेश, 1 अगस्त तक पुलिसकर्मियों की छुट्टी कैंसिल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना से बड़ी खबर है जहां पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने मुहर्रम को लेकर प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद कर दी है।  29 जुलाई को मोहर्रम है। इसके तहत अब प्रदेश के कोई भी पुलिसकर्मी एक अगस्त तक छुट्टी नहीं ले पाएंगें।

- Advertisement -

वहीं, मोहर्रम को लेकर उस दिन खासकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए गए हैं। मुख्यालय के अनुसार, मुहर्रम पर संवेदनशील स्थलों पर लाठी बल, महिला पुलिस के अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बलों की भी तैनाती की जाएगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को सख्ती से निबटने के निर्देश दिए गए है।

- Advertisement -

मुहर्रम को लेकर थानावार शांति समिति की बैठक किया जाए। इसके साथ ही मुहर्रम को लेकर संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संवेदशनील जिलों में जिला बल के के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की भी तैयारी की गयी है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna DM Office: पटना का ऐतिहासिक DM ऑफिस या नया भवन? बिहार विधान परिषद में गरमाई बहस

मुहर्रम के मौके पर निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर पहले ही रूट तय करने और उस ओर सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रखने को कहा गया है। इधर, मुहर्रम के जुलूस में उच्च क्षमता वाले डीजे या किसी प्रकार के उपकरण को बजाए जाने पर पाबंदी लगायी गयी है।

पुलिस मुख्यालय से दिए निदेर्शों के तहत राज्य के एक दर्जन से अधिक जिलों में पुलिस प्रशासन की उपद्रवियों पर सख्त नजर रहेगी। इनमें पटना, दरभंगा, भागलपुर, गया, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, रोहतास, नवादा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिले शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रॉयल एनफील्ड: पुरानी बाइक्स के लिए E20 कन्वर्जन किट हुई लॉन्च, अब नहीं होगी कोई परेशानी

Royal Enfield: अगर आप भी अपनी भरोसेमंद रॉयल एनफील्ड बाइक के मालिक हैं और...

Rural Development Bihar: 725 नए हाट-बाजारों से चमकेगी बिहार के गांवों की किस्मत, जानिए क्या है नीतीश सरकार का मेगा प्लान, पढ़िए Special Story

Rural Development Bihar: बिहार के गांवों की तस्वीर अब बदलने वाली है, जहां खेत-खलिहानों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें