back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

रोहतास में RJD नेता और पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या, खेत में काम करवाने के दौरान अपराधियों ने पहले किया प्रणाम फिर दाग दी दो गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रोहतास से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां करगहर प्रखंड में राजद के बड़े नेता और करगहर के पूर्व प्रखंड प्रमुख और वर्तमान पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार राजद नेता विजेंद्र अपनी खेत में थे। इस दौरान थाना क्षेत्र के दूला बाबा के पास दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देखते ही देखते भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं थोड़ी देर के बाद करगहर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

रविवार सुबह RJD नेता विजेंद्र यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। करगहर थाना क्षेत्र के नीम डिहरा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें पास से गोली मारी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वो सुबह नीम डिहरा गांव में अपने खेत मजदूरों से खाद डलवा रहे थे। तभी उनपर हमला किया गया। जुटी लोगों की भीड़।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों ने पहले उन्हें प्रणाम किया, फिर नजदीक से फायरिंग कर दी। पूर्व प्रमुख को दो गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार वहां से भाग निकले, लोगों ने बताया कि दोनों अपराधियों ने अपने चेहरे को गमछे से बांध रखा था। विजेंद्र सिंह पर पांच साल पहले भी करगहर बाजार में सेमरी मोड़ के पास हमला हुआ था, लेकिन वो बाल-बाल बच गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026:बांग्लादेश क्रिकेट टीम से जुड़ी BIG NEWS सलाहुद्दीन ने आसिफ नजरुल को घेरा, कहा 'इतना बड़ा झूठ कैसे बोल सकता है कोई!'

पूर्व प्रमुख की हत्या की बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, सासाराम भेजा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...

Jehangir Ali Khan का पाँचवाँ जन्मदिन: नारुतो-थीम पार्टी में दिखा शाही परिवार का जलवा!

Jehangir Ali Khan News: पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब, तैमूर के छोटे भाई...

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें