spot_img

40 फुट गहरी खाई में गिरी कार, सबरीमाला से लौट रहेे आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

spot_img
- Advertisement -

तमिलनाडु के थेनी जिले में हुए सड़क हादसे में आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह तीर्थयात्री एक कार में थे। सबरीमाला के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही यह कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। थेनी के कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने इसकी पुष्टि की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, थेनी जिले के कुमुली पहाड़ी दर्रे से एक कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से आठ सबरीमाला श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। जिला कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने इसकी जानकारी दी है।  दो घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। और वे जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे। वे सबरीमाला से लौट रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  OFSS Bihar 11th Admission 2026: इंटर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

कलेक्टर केवी मुरलीधरन के मुताबिक यह हादसा केरल-तमिलनाडु सीमा के नजदीक इडुक्की के कुमिलि में हुआ। यह कार अनियंत्रित होकर 40 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई और दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी Drug Bust, 138 नशीली टैबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन

Drug Bust: दरभंगा पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ छेड़े अभियान में बड़ी सफलता...

Jamui News: जमुई Heatwave अलर्ट पर, महकमा का चौतरफा लड़ाई की तैयारी, पढ़िए भीषण गर्मी से कैसे निपटगा प्रशासन

Heatwave Jamui: जमुई में भीषण गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में DDC Inspection, सबौर प्रखंड में चला समीक्षा का दौर, दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

DDC Inspection: भागलपुर के सबौर प्रखंड में विकास कार्यों की नब्ज टटोलने खुद उप...