back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 15, 2026
spot_img

पाकिस्तान के 110 जिलों में बाढ़ से तबाही, 1000 से ज्यादा लोगों की मौतें

spot_img
- Advertisement -

पाकिस्तान में 110 जिलों में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। इस विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस साल बाढ़ ने पिछले 50 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।

- Advertisement -

जून के बाद से भारी बारिश और बाढ़ से हजारों लोग घायल या विस्थापित हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से बताया गया है कि 14 जून से अब तक बारिश और बाढ़ से कम से कम 1,033 लोग मारे गए हैं। वहीं, 1,527 लोग घायल हुए हैं। भारी बारिश और बाढ़ से खराब हुए हालात के बाद पाकिस्तान में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की जा चुकी है।

- Advertisement -

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से अब तक 1000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 1527 लोग घायल हुए हैं। इस आपदा में 719,558 पशुओं की भी मौत हो चुकी है। प्राधिकरण के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 119 लोगों की मौत हुई है जबकि 71 लोग घायल हुए हैं। सिंध प्रांत में 76 ,पाकिस्तान के 110 जिलों में बाढ़ से तबाही, 1000 से ज्यादा लोगों की मौतें खैबर-पख्तूनख्वा में 31 , गिलगिट-बाल्टिस्तान में छह , बलूचिस्तान में चार तथा पीओके में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुल्क में 3,451.5 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। 149 पुल ढह गए हैं। करीब 10 लाख से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: LPG Gas Cylinder की अवैध जमाखोरी का भंडाफोड़, 72 सिलेंडरों के साथ सरगना गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

पाकिस्तान के कम से कम 110 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें से 72 जिलों को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। बचाव दलों ने बाढ़ में फंसे 51,275 लोगों को बचाया है और 4,98,442 लोगों को राहत शिविरों में पनाह दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

SA vs NZ T20: केशव महाराज के धुरंधरों ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा, पहले टी20 में धमाकेदार आगाज

SA vs NZ T20: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांचक मुकाबले की गर्माहट महसूस...

आलिया भट्ट: मां सोनी राजदान ने बर्थडे पर लिखा भावुक पोस्ट, फैंस हुए इमोशनल

Alia Bhatt News: बॉलीवुड की चहेती अदाकारा आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना...

चैत्र नवरात्रि 2026: कलश स्थापना पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ योग, जानें महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 का पावन पर्व, जो 19 मार्च से आरंभ...

भारत का नया Fuel Price प्लान: क्या रिफाइनरियों पर पड़ेगा बोझ?

Fuel Price: मिडिल ईस्ट में पनपे भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में संभावित बाधाओं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें