back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी! पाकिस्तानी नंबर से मैसेज आया, कहा- ट्रेस करोगे तो धमाका होगा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान से मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी भरा मैसेज ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजा गया है। इस मैसेज के बाद मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने प्रशासन तथा सरकार को इस संदेश को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है।

धमकी में कहा गया है कि भारी हथियारों से लैस 10 पाकिस्तानी चरमपंथी मुंबई शहर में कई विस्फोटों को अंजाम देंगे। मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। साथ ही दूसरी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने कहा कि राज्य सरकार को खतरे को गंभीरता से लेना चाहिए और जांच करनी चाहिए।

पुलिस के अनुसार ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम के व्हाट्स ऐप नंबर पर यह धमकी भरा मैसेज आया है। इसमें दावा किया गया है कि 6 आतंकी भारत पहुंच चुके हैं। जल्द ही मुंबई में 26/11 जैसा हमला किया जाएगा। मैं पाकिस्तान से हूं। आपके कुछ भारतीय मुंबई जाने में मेरा साथ दे रहे हैं।

महाराष्ट्र में दो दिन पहले ही, गुरुवार को रायगढ़ जिले में दो ‘संदिग्ध’ नावें मिली थीं। एक नाव हरिहरेश्वर समुद्र तट पर मिली, जिसमें नेपच्यून समुद्री सुरक्षा बॉक्स में गोला-बारूद और विस्फोटक के साथ 3 एके-47 राइफलें मिलीं, जबकि दूसरी नाव भरन खोल किनारे के पास मिली, जिसमें एक लाइफ जैकेट और कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

मुंबई के लिए उड़ान भरने के लिए सभी तैयार, अब कम ही समय बचा है। कभी भी हमला हो सकता है। 26/11 के हमले को याद रखना चाहिए। अगर नहीं तो अब एक बार फिर देख लीजिए। यह सिर्फ धमकी नहीं बल्कि हकीकत है। मेरी लोकेशन पाकिस्तान में दिखेगी लेकिन काम मुंबई में होगा। हमारे पास कोई जगह नहीं है। स्थान दूसरे देश जैसा दिखेगा।

जानकारी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों ने आतंकी हमला किया था। इस हमले में पुलिस ने अपने जान की बाजी लगाकर अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया था ,शेष 9 आतंकी पुलिस की गोली का निशाना बने थे। अजमल कसाब को भी ट्रायल के बाद फांसी दे दी गई थी। इस हमले में 174 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी और 300 से अधिक घायल हुए थे। मृतकों में 20 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पाकिस्तान से आए मैसेज से मुंबईवासियों की चिंता बढ़ गई है।

जरूर पढ़ें

मतदाता ध्यान दें! Darbhanga, Patna और Kosi समेत 5 क्षेत्रों में विधानसभा के अलावे एक और चुनाव की सरगर्मी तेज, सूची जारी

बिहार के पटना, दरभंगा, कोसी सहित 5 क्षेत्रों में एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज...

BIHAR POLICE में चयनित युवक की दुर्गापूजा मेले में गोली मारकर हत्या, कहीं दोस्त तो कातिल नहीं…सस्पेंस!

जहानाबाद में दुर्गा पूजा मेला में युवक की गोली मारकर हत्या। परिजन दोस्तों पर...

₹4233 करोड़ से 663 पंचायत भवन, 1000 कन्या विवाह मंडपों की मिली सौगात…बुनियादी ढांचा, किसान कल्याण में ऐतिहासिक निवेश

पटना में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ₹4233 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास...

RSS के 100 साल पूरे!: 100 रुपए के स्मारक सिक्के और डाक टिकट

पीएम मोदी ने RSS के 100 साल पूरे होने पर जारी किया स्मारक सिक्का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें