

दरभंगा-समस्तीपुर फुलिया स्लुइस गेट, नवविवाहिता…नाव, ऑटो…और रात भर कुशेश्वरस्थान के मध्य विद्यालय धवोलिया में पड़ी रही लाश, यह है कहानी जिसका THE END हो चुका है। इस कहानी में कई कोण है, अगर समाज विचार करे तो शर्मसार हो जाए। लेकिन, सोचने की फुर्सत ठीक उसी नाव की तरह है जो बीती रात ना तो परिजन को मिली, ना किसी और को…
जानकारी के अनुसार, दरभंगा-समस्तीपुर जिले के सीमा क्षेत्र के फुहिया स्लुइस गेट के निकट एक युवती की लाश कमला नदी में तैरते मिली। इलाके में सनसनी फैल गई। वहां मौजूद मछुआरों ने शव को नदी से बाहर निकला।
जानकारी के अनुसार, नवविवाहिता की मिली लाश ,परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका टिल्लेश्वर ओपी के अर्थुआ गांव निवासी अजित राय की 19 वर्षीय पुत्री शांति देवी, जिसकी 29 मार्च 2023 को सुघराईन गांव निवासी दुंनी लाल राय के पुत्र नीतीश राय से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी।
शव मिलने की सूचना आस पास के गांवों में आग की तरह फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसी बीच किसी ने शव का फोटो विभिन्न ग्रुपों पर पोस्ट कर दिया।
मगर इसी बीच ग्रुप पर लाश की तस्वीर किसी ने पोस्ट कर दी। मायके वालों ने पहचान कर शव देखने के लिए निकल पड़े। शव की पहचान दरभंगा जिले के अरथुआ निवासी अजीत राय के पुत्री शांति देवी (19 वर्ष) के रूप में हुई।
चाचा गोपाल राय ने बताया कि हमलोगों को जानकारी मिली कि लड़की भाग गई है। जब सुघराईन पहुंचे तो पता चला कि नदी में बेटी की लाश है। इसके बाद ससुराल वालों से संपर्क किया तो कोई भी घर पर नहीं था।
इसके बाद तिलमेश्वर ओपी को सूचना दिए, लेकिन देर रात होने के कारण तिलकेश्वर ओपी से कोई नहीं पहुंचा। तिलकेश्वर ओपी से आने के लिए नाव से घाट पार होना पड़ता है। हमलोग एक ऑटो के माध्यम से शव को लेकर कुशेश्वरस्थान के लिए निकले। लेकिन, ऑटो चालक मध्य विद्यालय धवोलिया के पास आकर शव को ले जाने से मना कर दिया।
और पूरी रातभर हमलोग शव के साथ धवोलिया में रुके। आज सुबह तिलकेश्वर ओपी से पुलिस आई। शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है।
शांति के चाचा गोपाल राय ने बताया शांति के ससुराल वालों पर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने तथा उनके मांग पूरा नहीं होने पर हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। उन्होंने बताया कि मृतिका के ससुराल से जानकारी मिली कि लड़की भाग गई है। जब पता लगाने के लिए सुघराईन गए तो मछुआरों ने बताया कि एक लड़की का शव कमला नदी में तैर रहा है।
शव देखने पर पहचान हो गई। उनके ससुराल वालों से संपर्क किया तो सब लोग घर छोड़ कर फरार हैं। शांति के मायके वालों ने शव को कुशेश्वरस्थन लेकर जाने की तैयारी करने लगे। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन कोई रिस्पॉस नहीं मिला। फिर यहीं से दूसरी कहानी शुरू होती है…
चाचा ने बताया कि जब पुलिस से कोई मदद नहीं मिली तो थक हार कर शव को एक ऑटो से लेकर कुशेश्वरस्थान के लिए निकले। रास्ते में जब धवोलिया गांव पहुंचे यानी कि कुशेश्वरस्थान थाना से लगभग दो किलोमीटर दूरी पर मध्य विद्यालय धवोलिया पर आकर ऑटो चालक शव को थाना पर ले जाने से मना कर दिया।
तब शव को धवोलिया विद्यालय पर ही रखना पड़ा जहां रात भर शव के साथ परिजन वहीं रूके रहे। परिजन शव के साथ बैठे रहे। परिजनों ने बताया कि सुघराईन से किसी तरह आ गए लेकिन तिलकेश्वर प्रभारी को सूचना देने के बाद घ्यना स्थल पर नहीं पहुंचे। इसके कारण शव को लेकर कुशेश्वरस्थान थाना तक पहुंचने के लिए भी कोई साधन नहीं है न ही कोई सहायता के लिए पहुंच रहा है।
इस संबंध में तिलकेश्वर ओपी अध्यक्ष असगर इमाम ने बताया कि चौकीदार से युवती के शव मिलने की जानकारी मिली है। अभी तक कोई पक्ष से इस संबंध में लिखित आवेदन नहीं दिया है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में तिलकेश्वर ओपी प्रभारी असगर इमाम ने बताया कि घटना की जानकारी देर रात में मिली लेकिन नाव का साधन रहने के कारण और नाव नहीं मिलने से घटना स्थल पर नहीं पहुंच सके। सुबह में शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।
साथ ही ओपी प्रभारी श्री इमाम ने बताया कि घटना को लेकर मृतक के पिता अजित ने बताया ससुराल वालों ने मेरी बेटी को हत्या की है, लेकिन मृतक के पिता या परिजन अब तक लिखित या कोई फ़र्दबयान नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें, शांति तीन बहनों और तीन भाइयों में सबसे बड़ी बहन थी। मां शोभा देवी, का रो-रो कर बुरा हाल है।

