
तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के प्रधान अवतार सिंह हित का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली में निधन हो गया। अवतार सिंह हित की गिनती अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं में होती रही है। तख्त श्री हरीमंदिर जी पटना साहिब के प्रधान अवतार सिंह हित के निधन से शोक की लहर दौड़ गई।
वे शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता भी थे। शनिवार की सुबह अचानक अवतार सिंह हित को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया। जिस वक्त उनका निधन हुआ, वे अपने घर पर फोन पर बात कर रहे थे। अवतार सिंह हित अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और वे अभी दिल्ली स्थित अपने घर में रहते थे।
पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार इन्द्रजीत सिंह के अनुसार हित आज सुबह पूजा पर बैठे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उनका निधन हो गया।
तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के प्रधान सरदार अवतार सिंह 80 साल के थे। उनका जन्म पंजाब के सुल्तानपुर लोदीपुर में हुआ था। वह अभी दिल्ली के हरि नगर में रह रहे थे। पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार इन्द्रजीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अवतार सिंह आज सुबह स्नान-ध्यान और पूजा-पाठ कर बैठे थे। उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
निधन पर अकाली दल में शोक की लहर छा गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिरसा ने भी इस पर दुख व्यक्त किया है। सिरसा ने कहा कि वह एक बुद्धिमान व्यक्तित्व, पंथ के सच्चे सेवक के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले तख्त श्री पटना साहिब के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हितजी की मृत्यु का हमें बहुत दु:खद समाचार मिला है। उनका दुनिया से जाना पंथ के लिए बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में चिरस्थायी वास प्रदान करें।


