back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

Happy Birthday सन गया खून से… बर्थडे पार्टी में हथियार लेकर पहुंचे लोगों ने जमकर की फायरिंग….7 साल के बच्चे की हत्या, शक है नाच के दौरान, पुलिस कह रही केक काटने के दौरान हुई फायरिंग…मगर सभी हथियारबंद हैं फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नालंदा से बड़ी खबर है जहां नूरसराय थाना इलाके के परमनंद बीघा गांव में सोमवार की रात बर्थडे पार्टी के दौरान जमकर फायरिंग की गई है।इस दौरान गोली लगने से में एक सात साल के बच्चे सुधीर प्रसाद के पुत्र मोहित कुमारकी मौत हो गई।

- Advertisement -

गांव में ही किसी व्यक्ति के घर पर जन्मदिन समारोह का आयोजन हुआ था। इस दौरान हथियार से लैस होकर कुछ लोग पहुंचे थे। मामला, नूरसराय थाना इलाके के परमनंद बीघा गांव का है। जहां, नरेश यादव की पोती के जन्मदिन के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। चर्चा है कि नाच के दौरान गोली चली है, लेकिन नूरसराय थाना पुलिस डांस होने की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि केक काटने के दौरान गोली चली है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बीती रात बर्थडे पार्टी गोली लगने से में एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई। गांव में ही किसी व्यक्ति के घर पर जन्मदिन समारोह का आयोजन हुआ था। इस दौरान हथियार से लैस होकर कुछ लोग पहुंचे थे। पार्टी में वह अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। तभी बच्चे को गोली लगी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव, क्या होगा सरकार का अगला कदम?

घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नरेश यादव समेत छह लोगों पर नामजद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं। सभी लोग गांव छोड़कर फरार हैं। पुलिस छापेमारी में जुट गई है और जल्द ही उनको गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

उधर, गोली लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में बर्थडे पार्टी छोड़ सभी लोग मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना जैसे ही स्थानीय थाना पुलिस को मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चे की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल घटना के बाद सभी लोग गायब हैं। पुलिस उनकी छानबीन करने में जुटी है।

सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद फौरन पुलिस गांव पहुंची। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया था। गांव के ही नरेश यादव के पोती की जन्मदिन था इसी मौके पर गोली चली है जिसमें एक बच्चे की मौत हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें