back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर में छात्रा को किया ब्लैकमेल, फिर आईडी हैक कर facebook पर डाला लड़की का अश्लील MMS, फिर क्या हुआ…?

spot_img
- Advertisement -

मुज़फ़्फ़रपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां एक नाबालिग छात्रा की अश्लील एमएमएस बना कर सोशल मीडिया में वायरल (facebook) करने पर सनसनी फैल गई है। वहीं, छात्रा के परिजनों नें आरोपी युवक नगर थाने के सिकंदरपुर का नीलमणि उर्फ सुमन कुमार को पकड़कर जमकर पीटा है। साथ ही उसे थाने के हवाले कर दिया गया है।

- Advertisement -

घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक सुमन पर आरोप है कि उसने कम्प्यूटर से छात्रा की अश्लील तस्वीर तैयार कर ली और सबमिट करने के लिए उसे मजबूर करने लगा। इसको लेकर कांटी थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र के हाई स्कूल रोड में गुरुवार की रात उस समय स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा जब एक युवक की ओर से सोशल मीडिया पर लड़कियों की अश्लील तस्वीर डाला गया था। और, वह युवक पकड़ा गया था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,छात्रा नें जब उसकी बात नहीं मानी तो अश्लील एमएमएस बनाकर उसी की आईडी हैक करके सोशल मीडिया पर डाल दिया। छात्रा के भाई को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने सुमन के बहाने पहले आरोपी लड़के को बुलाया और फिर दोस्तों के साथ मिलकर उसकी जम कर पिटाई कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity Bill: बिहार में बड़े बकायेदारों की खैर नहीं, कनेक्शन काटने और वसूली का डंडा उठने वाला है! पढ़िए बोझ नहीं सहेगा ऊर्जा विभाग!

आरोपी सुमन कुमार शादीशुदा है और लड़की के घर के पास ही उसका ससुराल है। आरोप है कि उसने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। देखते ही देखते लोग आक्रोशित हो उठे और आरोपित युवक की जमकर धुनाई करने लगे वही कुछ स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना कांटी थाना पुलिस को दी गई थी जिसके बाद पुलिस की टीम ने आनन-फानन में मौके पर पहुंची और भीड़ में पीटा रहे आरोपी युवक को अपने कब्जे में लिया तथा उचित कठोर कार्रवाई की बात कहते हुए अपने साथ लेकर पुलिस की टीम चली गई।

यह पहली बार ऐसी घटना घटी है जब गलत करने वालों के खिलाफ स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। पूछे जाने पर कांटी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीर डालने के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल चल रही है। स्थानीय लोगों को लिखित शिकायत देने को कहा गया है। आवेदन के आलोक में पुलिस कार्रवाई करेगी ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ranbir Kapoor Ramayana: सीता बनने चली थी टीवी की ये हसीना, लेकिन मिली ‘शूर्पणखा’ के लिए चुनौती!

Ranbir Kapoor Ramayana News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों 'रामायण' फिल्म को लेकर...

पंचक 2026: जानिए कब से शुरू हो रहा है यह काल और क्यों है अशुभ?

Panchak 2026: सनातन धर्म में प्रत्येक कालखंड का अपना विशेष महत्व होता है। कुछ...

Ather Electric Scooter: एथर एनर्जी का बंपर ऑफर, Rizta S और 450S पर पाएं 20,000 रुपये तक की बचत!

Ather Electric Scooter: भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में अग्रणी एथर एनर्जी ने अपने ग्राहकों...

टीवी एक्ट्रेस न्यूज़: ग्लैमर छोड़ नई दुनिया में चमक रही हैं ये अभिनेत्रियाँ!

TV Actress News: ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी रंगीन और चमकदार दिखती है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें