back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

बिहार इंटर की परीक्षा पर शिक्षा माफिया का कलंक…सुबह छात्रों की आंखें खुलीं सामने था भौतिक का प्रश्न पत्र, वायरल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार इंटर की परीक्षा पर शिक्षा माफिया का कलंक लग गया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार से शुरू होते ही पहले  गणित और अब भौतिकी के प्रश्न वायरल हो गए। यह परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के  बिहार सरकार और परीक्षा समिति ने कड़े बंदोबस्त के सारे पोल खोल दिए।

- Advertisement -

परीक्षा के पहले दिन पेपर शुरू होने से पहले ही गणित का पेपर लीक हो गया था। दूसरी पाली में हिंदी का पेपर था, वह भी परीक्षा के एक घंटे पहले ही वायरल हो गया था। दूसरे दिन भी भौतिक शास्त्र का पेपर शुरू होने से पहले ही वायरल हो गया। इससे तो अब यही लग रहा है कि बिहार की सरकार शिक्षा माफियाओं के आगे बेबस हो गई है।

- Advertisement -

बिहार के शिक्षा माफिया ने सरकार की सभी व्यवस्था को एक बार फिर ध्वस्त कर दिया है। पहले दिन की परीक्षा में प्रथम पाली के गणित के प्रश्न और द्वितीय पाली के हिंदी के प्रश्न तो परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले वायरल हो गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव, क्या होगा सरकार का अगला कदम?

गुरुवार को 9:30 बजे से शुरू होने वाली प्रथम पाली की भौतिक शास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र सुबह छह बजे से ही सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों के मोबाइल तक पहुंच गया। शिक्षा माफियाओं ने सिर्फ वायरल ही नहीं किया है, बल्कि व्यवस्था को खुलेआम चैलेंज कर दिया है। भौतिक के प्रश्नपत्र के प्रथम पृष्ठ पर मोबाइल नंबर-7827396044 भी लिखा गया है।

छात्रों से कहा जा रहा है कि इस नंबर पर 199 रुपया गूगल पे या फोन पे करें और पूरा प्रश्न ऑब्जेक्टिव का उत्तर सहित अपने मोबाइल पर पाएं। अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि जब इस महत्वपूर्ण परीक्षा के प्रश्न पत्र सील बंद कर बैंकों में रखा गया है। पढ़िए पूरी खबर

लेकिन गुरुवार को तो उससे भी एक कदम आगे बढ़कर 9:30 बजे से शुरू होने वाली प्रथम पाली की भौतिक (फिजिक्स) परीक्षा का प्रश्न सुबह छह बजे से ही सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों के मोबाइल तक पहुंच गया। शिक्षा माफियाओं ने सिर्फ वायरल ही नहीं किया है, बल्कि व्यवस्था को खुलेआम चैलेंज कर दिया है।

भौतिक के प्रश्न पत्र के प्रथम पृष्ठ पर मोबाइल नंबर-7827396044 भी लिखा गया है। छात्रों से कहा जा रहा है कि इस नंबर पर 199 रुपया गूगल पे या फोन पे करें और पूरा प्रश्न ऑब्जेक्टिव का उत्तर सहित अपने मोबाइल पर पाएं। अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि जब इस महत्वपूर्ण परीक्षा के प्रश्न पत्र सील बंद कर बैंकों में रखा गया है।

यह भी पढ़ें:  Pappu Yadav Bail: पूर्णिया सांसद को मिली बड़ी राहत, पप्पू यादव बेल पर रिहा, मगर अभी पता रहेगा बेऊर ही, जानिए वजह!

बैंक प्रश्न पत्र डिस्पैच करने के लिए आठ बजे खुलेगा तो आखिर सुबह छह बजे प्रश्न पत्र कहां से आ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पहले शिक्षा माफिया परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र पहुंचने के बाद मोबाइल से फोटो खींचकर उसे आउट करते थे। लेकिन इस बार प्रिंटिंग होने वाले जगह से ही सेटिंग हो गई थी, वहीं से सभी विषय का प्रश्न पत्र बाहर हो चुका है।

यह भी पढ़ें:  Bihar BJP President: नितिन नवीन का विधानसभा में 'राजतिलक', जब संजय सरावगी के साथ...सियासी मायने क्या है!

फिलहाल सारी कवायद के बीच शिक्षा माफियाओं के इस करतब ने बिहार के व्यवस्था की पोल खोल दी है तथा टि्वटर, फेसबुक, टेलीग्राम सहित तमाम सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें