back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

नेपाल में प्लेन ATR-72 पहाड़ी से टकराकर क्रैश, आग के गोलों में तब्दील विमान से अब तक मिले 40 शव…40 की मौत की पुष्टि, 5 भारतीय भी थे सवार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नेपाल में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। नेपाल में पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर 72 सीटर एक प्लेन क्रैश हो गया है। यह एक भीषण हादसा है। नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा एक यात्री विमान  जिस वक्त क्रैश हुआ उसपर 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। यानी कुल फ्लाइट में सवार थे 72 लोग। हादसा पोखरा के पास हुआ है। क्रैश विमान यति एयरलाइंस का बताया जा रहा है। इसमें अब तक चालीस लोगों की मौत हो गई है। इस विमान पर पांच भारतीय भी सवार थे। बताया जाता है कि मौसम नहीं तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

विमान हादसे में अब तक 40 मौत की पुष्टि हो चुकी है। कहा ये भी जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। विमान में पांच भारतीय और 14 विदेशी नागरिक भी सवार थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, काठमांडू से पोखरा जा रहा विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त यह विमान नेपाल की यति एयरलाइंस का बताया जा रहा है। प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक 68 यात्रियों और चार क्रू सदस्यों के साथ जा रहा यह विमान पोखरा एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले पास की एक पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Assam News: हिमंता सरकार पर गौरव गोगोई का करारा हमला, कहा- 'सबसे असफल CM और गृह मंत्री'

 

दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यह विमान आसमान में ही आग के गोलों में तबदील हो गया। विमान का कुछ हिस्सा नदी में गिरा है। फिलहाल पोखरा एयरपोर्ट को बंद कर बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है।नेपाल में बड़ा विमान हादसा, पहाड़ी से टकराकर प्लेन क्रेश, क्रू मेंबर समेत 72 यात्री थे सवार; देखें- Video

हादसा होने के बाद विमान जलने लगा और धुएं का गुबार आसमान में छा गया। यति एयरलाइंस के प्लेन ATR-72 में 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। नेपाल के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इसमें अब तक 40 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के हवाले से बताया गया है कि विमान में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।

हादसा कासकी जिले के पोखरा में पुराने एयरपोर्ट और पोखरा एयरपोर्ट के बीच हुआ। यहां वह पहाड़ी से टकराकर खाई में जा रहा। पोखरा एयरपोर्ट काठमांडू से 200 किमी दूर है। हादसे की जो तस्वीरें और फुटेज सामने आ रही हैं। उसमें यह हादसा बेहद भयानक नजर आ रहा है।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के मुताबिक विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर उड़ान भरी थी। विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरने के करीब था, जब यह सेती नदी के तट पर एक नदी के घाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Police News : बिहार पुलिस का पुनर्गठन... 11 जिलों में ग्रामीण SPs को मिले नए अधिकार, जानिए Darbhanga समेत किस SP के जिम्मे कौन सा थाना!

बचाव और राहत में जुटे लोगों के मुताबिक, किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से विमान एक पहाड़ी से जा टकराया और क्रैश होते ही इसमें धमाके के साथ आग लग गई।

जानकारी के अनुसार,काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला येती एयरलाइंस का एटीआर 72 विमान रविवार सुबह कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसकी पुष्टि नेपाल के प्रमुख अखबार ‘द काठमांडू पोस्ट’ ने येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के हवाले से की है।

यह भी पढ़ें:  रक्षा प्रमुख अनिल चौहान ने खोले भारत चीन संबंध पर पंचशील समझौते के अनछुए पहलू... पढ़िए स्वतंत्रता के बाद भारत

‘द काठमांडू पोस्ट’ से येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा- पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच यह विमान दुर्घटना का शिकार हुआ है। विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। ‘द काठमांडू पोस्ट’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Daryl Mitchell और कीवी सितारों ने T20 वर्ल्ड कप के बीच किया कमाल, ऑटो की सवारी से जीता दिल!

Daryl Mitchell: क्रिकेट के मैदान पर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले न्यूजीलैंड...

Pulwama Attack: पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी, देश के वीरों को नमन!

Pulwama Attack: 14 फरवरी 2019 का वो मनहूस दिन, जब पूरे देश की आंखें...

भारतीय शेयर बाजार में हलचल: चार कंपनियों को मिला IPO का ग्रीन सिग्नल

IPO: भारतीय प्राइमरी मार्केट में जल्द ही एक बड़ी हलचल देखने को मिलने वाली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें