spot_img

सासाराम में पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दो सगे भाई भी शामिल, उठ रहे सवाल…जहरीली शराब या रहस्मयी बीमारी…

spot_img
- Advertisement -

सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां बीते चौबीस घंटे के दौरान करगहर थाना क्षेत्र में पांच लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है। पांच लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मौतों की वजह साफ नहीं है। बताया जाता है कि दीपावली पर छककर जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। वहीं, कुछ रहस्यमी बीमारी का भी जिक्र कर रहे। परिजन ब्रेम ह्रेमरेज की भी बात कर रहे। मगर, यह बातें समझ से परे है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म की ऐसी सजा....किशोरी से दरिंदगी के आरोपी की संदिग्ध मौत, पढ़िए ...देह व्यापार से जुड़ा तार?

वहीं, मौत लगातार होने से दहशत का माहौल है। हालांकि,मौत के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। इसकी स्पष्ट जानकारी भी प्रशासन की ओर से नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, इसमें दो सगे भाइयो की भी मौत हुई है। इससे उस परिवार में कोहराम मचा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार बड़की खरारी निवासी अर्जुन पासवान के दो बेटे बुद्धू पासवान और चंदन पासवान की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। इसी गांव के धनंजय सिंह और संजय सिंह की भी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। इसके अलावा बगल के गांव बभनी पहाड़ी में मनीष सिंह नामक एक युवक की मौत हो गई है। पांचों के शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar CM Face: नीतीश के इस्तीफे से पहले कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? लिस्ट में कई नाम... चुनेंगे शिवराज, पढ़िए...BJP का बड़ा दांव!

इधर, गांव के कुछ अन्य लोगों के भी बीमार होने की सूचना है। इनका इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। एक के बात एक हुई  मौत के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। इसकी स्पष्ट जानकारी भी नहीं मिल पा रही है लेकिन दो बेटो को खोने वाले पिता  अर्जुन पासवान का कहना है कि उसके दोनों पुत्रों की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। जबकि मनीष सिंह के पिता का कहना है कि उसके पुत्र की मौत पेट और कमर में असहनीय दर्द के बाद आंख की रोशनी चले जाने के कारण हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...