back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

बोधगया में दलाई लामा की जासूसी करने आई संदिग्ध चीनी महिला गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

बोधगया से बड़ी खबर है यहां तिब्बती अध्यात्मिक नेता दलाई लामा की यात्रा के बीच धर्मगुरु दलाई लामा की जासूसी करने पहुंची चीनी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसको लेकर खुफिया एजेंसी ने पहले संदिग्ध चीनी महिला की स्कैच जारी की थी। आज गया पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। संदिग्ध महिला से बोधगया थाने में पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

सुरक्षा को लेकर इसे पुलिस और खुफिया विभाग ने काफी गंभीरता से लिया था। तत्काल महिला की स्कैच जारी करते हुए एक्शन तेज कर दिया गया। उसकी हुलिया बताई गई थी। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी से बड़ी कामयाबी मिली है। अब उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा कोरोना महामारी के दो वर्षों के अंतराल के बाद बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार के बोधगया पहुंचे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार दलाई लामा की यात्रा के बीच चीन की महिला महिला चीनी जासूस सोंग शियाओलन की तलाश में पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षा अलर्ट जारी किया था। शाम होते होते उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। संदिग्ध महिला चीनी जासूस सोंग शियाओलन को बोधगया थाना में रखकर फिलहाल गया पुलिस पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Rajya Sabha Election: कांग्रेस में घमासान तेज, राजेश राम पर गंभीर आरोप, क्या बचेगी कुर्सी?

 

मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एमआर नायक ने भी चीनी महिला के पुलिस हिरासत में होने की पुष्टि की है। बताया गया है कि संदिग्ध चीनी महिला का नाम सांग जियालोन बताया जा रहा है, जिसका वीजा नंबर 901BAA2J है। पीपी नंबर- EH2722976 है। महिला ने भिक्षु का रूप धारण कर रखा है। उसके सिर पर बेहद छोटे-छोटे बाल हैं और वह दुबली-पतली है।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों ने बोधगया पहुंचे आध्यात्मिक धर्मगुरू दलाई लामा के टीचिंग कार्यक्रम में चीनी महिला जासूस के पहुंचने की सूचना के बाद धर्मगुरू की सुरक्षा बढ़ा दी थी। पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने इस संबंध में गुरुवार को यहां बताया कि चीनी जासूस महिला द्वारा बोधगया में धर्मगुरु दलाई लामा की जासूसी करने का इनपुट मिला है। इस सूचना के बाद दलाई लामा के आवासन स्थल एवं विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पुलिस हिरासत में जिस महिला सोंग शियाओलन को रखा गया है, उसकी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। वैसे, पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला से पूछताछ के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

पुलिस ने चीन की महिला सोंग शियाओलन का ‘स्केच’ जारी किया था। पुलिस ने मीडिया के साथ महिला के पासपोर्ट और वीजा का विवरण भी साझा किया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस महिला की तलाश क्यों कर रही थी. अधिकारी के मुताबिक, महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स में Sanju Samson की एंट्री, क्या धोनी की विरासत संभालेंगे सैमसन?

Sanju Samson: आईपीएल प्रेमियों, क्या आप तैयार हैं एक ऐसे बदलाव के लिए जो...

जामिया एडमिशन: सुनहरा मौका, 30 नए कोर्स और फीस में बड़ी राहत

Jamia Admission: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह...

Bhagalpur High Court Bench: भागलपुर में हाई कोर्ट बेंच की मांग ने पकड़ा जोर, 100 दिन से जारी धरना, क्या झुकेगी सरकार?

High Court Bench: न्याय का तराजू भारी तो होता ही है, लेकिन पूर्वी बिहार...

Darbhanga News: ‘अंगूठे’ के क्लोन से Aadhaar Card का खेल, पढ़िए…₹400 तक की संगठित चक्रव्यूह!

Aadhaar Card: पहचान का जो दस्तावेज़ आपकी पहचान बताने के लिए बना था, वही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें