spot_img

स्कार्पियो का पीछा कर रही पुलिस की गश्ती जीप ने मारी ट्रक में भीषण टक्कर, ASI की मौत, कई पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement -

Bihar news में ताजा खबर सीवान से आ रही है जहां एक स्कार्पियो का पीछा कर रही गश्ती पुलिस की जीप सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें एक एएसआई की मौत हो गई है।

- Advertisement -

वहीं, चालक समेत तीन होमगार्ड जवान बुरी तरह जख्मी हैं। सभी जख्मियों केा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा, मैरवा थाना क्षेत्र के सिवान-मैरवा मुख्य मार्ग पर तितरा मोड़ के पास की है।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी गूंज करीब 400 मीटर तक सुनाई दी। हादसा इतना भीषण था कि दारोगा की मौके पर मौत हो गई। इसी बीच एक घायल पुलिसकर्मी ने थाने को मामले की जानकारी दी।

- Advertisement -

बताया जाता है कि पुलिस टीम रात्रि गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो उनकी गाड़ी के बगल से गुजरी। दारोगा को शक हुआ कि ये लोग अपराधी हैं। गश्ती टीम उनका पीछा करने लगी। अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वहीं खड़े ट्रक में जा घुसी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा पेट्रोल पंप पर ग्राहक की बेरहमी से पिटाई, पढ़िए हिंसक लफड़ा!

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो का पीछा कर रही सीवान पुलिस की गश्ती गाड़ी ने ट्रक में टक्कर मार दी। इससे ASI यूपी के चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी एएसआई भुवनेश्वर सिंह की मौत हो गई। वहीं, कई कई अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हैं।

घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मराछिया मोड़ की है, जहां हुसैनगंज थाने की गश्ती गाड़ी एक संदिग्ध स्कॉर्पियो का पीछा करने के दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गश्ती गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जमादार की मौत इस हादसे में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने ASI भुवनेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाकी चार पुलिसकर्मियों का पटना रेफर कर दिया गया है। इस हादसे के बाद पुलिस मकहमे में शोक की लहर है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हुसैनगंज थाना शराब की छापेमारी मामले में दलबल के साथ मैरवा जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एएसआई की मौतत हो गई। वहीं, चालक समेत तीन होमगार्ड बुरी तरह घायल हो गए। मृ’तक की पहचान यूपी के चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी एएसआई भुवनेश्वर सिंह के रुप में हुई है।

घायलों की पहचान होमगार्ड जवान ड्राइवर शंभू दयाल प्रसाद, होमगार्ड जवान महाराजगंज थाना के पोखरा गांव निवासी रामानन्द साह, आंदर थाना के सुल्तानपुर निवासी रामपुकार सिंह, धनौती ओपी थाना के सरसर निवासी सुभाष प्रसाद गंभीर रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  National News: बरगी डैम हादसा: जबलपुर में तेज तूफान से पलटा क्रूज़, 9 की मौत, कई लापता; सेना-SDRF का बड़ा रेस्क्यू

बताया जा रहा है एएसआई भुवनेश्वर सिंह दलबल के साथ छापेमारी करने मैरवा जा रहे थे।हुसैनगंज थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान बीती रात 2:00 बजे हुसैनगंज थाना के गभीरार  गांव मेन सड़क पर एक स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की, और स्कॉर्पियो नहीं रुकी तो  उसका पीछा करते-करते मैरवा थाना इलाके में पहुंच गई। जहां पहले से ट्रक लगी हुई थी। मोड पर कट लेने के दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और जाकर ट्रक में धक्का मार दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार सहयोग शिविर 19 मई से, जनता की Bihar Sahyog Shivir समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान, CM सम्राट चौधरी भी होंगे शामिल

इसी बीच आगे जा रही ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे जीप अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस दुर्घटना में सुभाष प्रसाद का पैर टूट गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी Car Accident तेनुआही चौक पर पलटी तेज रफ्तार गाड़ी बाराती वाली!

Madhubani Car Accident: बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है।...

Bihar Politics: इस सादगी पर कौन ना मर जाए ए – खुदा…CM आवास छोड़ इस घर में लौटे नीतीश, सामान देख सब हैरान! ठेला...

नीतीश कुमार न्यू रेजिडेंस: बिहार की सियासत के दिग्गज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास...