back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में दो संदिग्ध को पुलिस ने उठाया

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर। प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रखा है। मुजफ्फरपुर एसएससी राकेश कुमार के निर्देश पर छह विशेष टीम का गठन किया गया है।

- Advertisement -

यह विशेष टीम आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरपुर से पटना तक ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। वहीं, घटना को एके-47 से अंजाम दिए जाने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर, अन्य सीमावर्ती इलाके में छापेमारी चल रही है।वहीं मामले में पहले ही सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

- Advertisement -

इससे पहले इस मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने एसआईटी का भी गठन किया है। इसमें सिटी एसपी के नेतृत्व में डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे डीएसपी राघव दयाल, इंस्पेक्टर मोहम्मद सलाउद्दीन, अनिल कुमार, सदर, नगर और एसटीएफ को शामिल किया गया है। लेकिन फिलहाल शूटर को गिरफ्तार कर पाने में सफलता नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस ने शक के आधार पर दो प्रॉपर्टी डीलर को उठाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Holi Special Train: होली पर घर आना होगा आसान, रेलवे ने बिहारियों को दिया बड़ा तोहफा, देखिए विशेष ट्रेनों की पूरी सूची...सबसे पहले DeahajTimes पर HAPPY HOLI 🫟

मुजफ्फरपुर में गुरुवार की रात दो बाइक पर सवार चार बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इसमें मुजफ्फरपुर के जाने माने प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके दो बॉडीगार्ड की मौत हो चुकी है।

एक अन्य बॉडीगार्ड और एक वकील का उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है। वहीं अब इस मामले को लेकर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और ब्लड सैंपल को कलेक्ट किया है।

जानकारी के मुताबिक, इस केस की जांच में पुलिस की एक टीम पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के भेलुराराम गांव में मुखिया चंचला देवी के घर छापेमारी के लिए पहुंची थी। इस दौरान मुखिया समर्थकों ने उस पर हमला कर दिया।

उधर मुखिया ने जानीपुर थाने में पुलिस टीम के खिलाफ ही मामला दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा कि पुलिसकर्मियों ने छापेमारी के दौरान घर के समान को इधर-उधर बिखेर दिया और कीमती सामना लूट लिया है।

यह भी पढ़ें:  Anil Ambani ED: अनिल अंबानी ED के शिकंजे में, 3,700 करोड़ की 'अबोड' संपत्ति जब्त, बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई

पुलिस को घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज से जानीपुर थाने के भेलुराराम गांव की मुखिया चंचला देवी के बेटे उज्ज्वल की फोटो हाथ लगी है। इसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस की एक टीम ने उज्जवल की तलाश में मुखिया चंचला देवी के घर छापा मारा।

पुलिस ने सुबह पांच बजे दबिश दी। उज्जवल की तलाश में घर के अंदर तलाशी लेने लगी। इस दौरान मुखिया के समर्थक जुट गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। वहीं चंचला देवी ने कहा कि उज्ज्वल से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वो परिवार से अलग रहता है। पुलिस ने उनके दूसरे बेटे रजनीश कुमार के घर पर छापा मारा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अपनी कार को चमकाएं: घर पर ही Car Scratch Repair के आसान तरीके

Car Scratch Repair: क्या आपकी चमचमाती कार पर आ गए हैं मामूली स्क्रैच, जो...

Ishan Kishan: आईसीसी टी20आई रैंकिंग में ईशान किशन की शानदार उछाल, अभिषेक शर्मा की बादशाहत बरकरार!

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी और विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने हाल...

आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

आज का राशिफल: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों और नक्षत्रों का नृत्य, प्रत्येक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें