spot_img

भागलपुर सेंट्रल जेल में कैदी को छोड़कर लौट रही पुलिस टीम को हाइवा ने मारी भीषण टक्कर, सड़क हादसे में दारोगा की मौत, कई जवान जख्मी, कई नाजुक

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी से बड़ी खबर है, जहां एक पुलिस वैन हादसे की शिकार हो गई है। सड़क दुर्घटना में पुलिस वैन पर सवार एक दारोगा की मौत हो गई है जबकि कई जवान घायल हो गए हैं। सभी घायल जवानों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी जेल से भागलपुर सेंट्रल जेल कैदी को छोड़कर वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना भागलपुर के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित विक्रमशिला पहुंच पथ की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पुलिस वैन को हाइवा ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही एक दारोगा की मौत हो गई है। कई जवान गंभीर से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है. कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Araria News: पुल में भ्रष्टाचार: अररिया में 7.32 करोड़ का झमटा-महिषाकोल पुल 3 साल में धंसा, पढ़िए - मुख्य रेलिंग में भयावह दरारें !

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि पुलिस वैन भागलपुर सेंट्रल जेल से कैदी को छोड़कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि घटनास्थल पर ही एक मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर

सभी घायल जवानों को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जवानों में चंदन पासवान, बादल राज, जयराम तिवारी और विजय सिंह शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़े पुलिस अधिकारी घायल जवानों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी जेल से भागलपुर सेंट्रल जेल में कैदी को छोड़कर लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई। जैसे ही पुलिस टीम विक्रमशिला पहुंच पथ पर पहुंची तेज गति से आ रहे हाईवा ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में एक एसआई की मौत हो गई जबकि चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में मौत के शिकार हुए एसआई की पहचान सतीश कुमार के रूप में की गई है जो सीतामढ़ी जिला पुलिस में तैनात थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...

Bihar Education News: खुशखबरी! शिक्षकों की ट्रांसफर नीति में बड़े बदलाव, पढ़िए – TRE-4 का इंतजार और नए ऐलान

बिहार शिक्षक भर्ती: बिहार सरकार ने शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षा...