spot_img

पुलिस खोज रही थी शराब…मिला गया हथियार का फैक्ट्री, भारी मात्रा में झाड़ियों के नीचे छुपा कर रखे गए थे अर्ध निर्मित हथियार व उपकरण

spot_img
- Advertisement -

नवादा से बड़ी खबर है जहां मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। पुलिस ने 5 अर्ध निर्मित देसी कट्टा, दो 3.15 बोर का बैरल व डेढ़ दर्जन से अधिक बैरल निर्माण में प्रयुक्त छोटे व बड़े पाइप बरामद किया है। इसके साथ ही हथियार बनाने में उपयोग आनेवाली 2 हथौड़ी, 1 छेनी,1 मैगज़ीन, बेल्डिंग रॉड समेत कई उपकरण बरामद (Police was searching for liquor…found arms factory) किए गए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कादिरगंज ओपी के पचोहिया गांव के दरगाह के समीप राधे राजवंशी के बोरिंग के समीप हुई है। यहां झाड़ियों के नीचे छुपा कर रखे गए अर्ध निर्मित हथियार व उपकरण पर पुलिस टीम की नज़र पड़ी।

- Advertisement -

इसके बाद कार्रवाई की गई। इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को यह सफलता उस दौरान लगी जब शराब की सूचना पर सोमवार को छापेमारी करने गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  BIG BREAKING: सुबह - सुबह परीक्षार्थियों का पाटलिपुत्र स्टेशन पर भारी बवाल, Rail IG जितेंद्र राणा समेत कई पुलिस अधिकारी घायल, स्टेशन पर की तोड़फोड़, पढ़िए

उद्भेदन किया है. शस्त्र बनाने के कई यंत्र भी पुलिस ने बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की है.शराब की सूचना पर छापेमारी के लिए गयी जिला पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।

कई अर्धनिर्मित हथियार एवं हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया है. पुलिस अपराधियों को पता लगाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है. पचोहिया के मुखिया रहे युवक भी शातिर अपराधी है.जिसे इलाके के लोग जानते हैं जिसे पकड़ कर पूछने पर सारे राज खुल सकते हैं।

नवादा के एसपी अम्बरिस राहुल और मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक अनिल कुमार आजाद के संयुक्त निर्देश पर कादिरगंज ओपी थानाध्यक्ष नीरज कुमार व मद्य निषेध विभाग के सब इंस्पेक्टर रहमत जमा के नेतृत्व में शराब की सूचना पर छापेमारी की गई.इस दौरान शराब तो नहीं मिली पर टीम को मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करने मे सफलता मिली।

पुलिस आरोपियो की पहचान में जुटी है। जिले की डीआईयू की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पचोहिया ऐसे भी अपराधियों का गढ़ रहा है। जहां रह रहे कई अपराधी अपहरण से लेकर लूट,हत्या सहित कई कांडों में आज भी सक्रिय बताये जा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Kharif Mahabhiyan News: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! किसानों के लिए शुरू हुआ महाभियान, बदल जाएगी खेती की तस्वीर?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 की शुरुआत की, किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इस अभियान से किसानों को खरीफ फसलों की तकन#PatnaKharifMahabhiyan,#BiharAgriculture,#FarmersAwareness

Madhubani Police News: मधुबनी में हड़कंप! SP योगेंद्र ने 8 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, आखिर क्या है वजह?

मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फैसले से पुलिसिंग में#MadhubaniPolice,#BiharNews,#PoliceTransfer

Bihar Advocate General News: बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव! पीके शाही ने महाधिवक्ता पद छोड़ा, जानिए क्यों?

बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके शाही का इस्तीफा भाजपा मुख्यमंत्री बनने के दो माह बाद#BiharAdvocateGeneral,#PKSahi,#BiharPolitics

Bihar Education News: बिहार बोर्ड का छात्रों को बड़ा झटका! APAAR ID अनिवार्य, नहीं तो नहीं दे पाएंगे नौवीं से बारहवीं के छात्र परीक्षा!

बिहार बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए APAAR ID अनिवार्य की है। 30 जून तक आईडी न होने पर छात्रों को बोर्ड परीक्षा पंजीकरण में भारी परेशानी होगी। यह श#PatnaEducation,#BSEBNews,#APAARID