back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

दरभंगा की वारदात गया में दोहराया…कान में हेडफोन लगाए फांसी के फंदे पर झूल गई महिला सिपाही, खुदकुशी की राज तलाशेगी पुलिस

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में भी एक महिला सिपाही कान में हेडफोन लगाकर खुदकुशी कर चुकी है। अब ऐसा ही मामला गया शहर से आया है। यहां के पंचायत आखडा पुलिस चौकी के समीप किराए पर रह रही महिला सिपाही 22 वर्षीय अंशु कुमारी ने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली।

- Advertisement -

वह औरंगाबाद जिले के थाना हसपूरा मोहल्ला की रहने वाली थी। गया पुलिस बल 112 पेट्रोलिंग में तैनात थी। सोमवार को ड्यूटी पर नहीं जाने पर साथी पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचा। वहां खिड़की से देखा तो शव रस्सी से लटकता नजर आया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही अंशु कुमारी 112 गश्ती वाहन पर ड्यूटी के रूप में तैनात थी। वह पंचायती अखाड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही थी। सोमवार जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो  उसके साथ रहने वाले पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खोला तो खिड़की से झांक कर देखा। अंशु कुमारी का शव रस्सी से लटकता नजर आया। इसके बाद वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई। महिला के कान में हेडफोन भी लगा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar MNREGA संकट: बिहार में मनरेगा श्रमिकों का बुरा हाल, दो महीने से नहीं मिली मजदूरी

वह गत 3 महीने से यहां किराए पर रह रही थी। वह रात में ड्यूटी कर अपने कमरे में सो गई थी। सुबह देर तक कमरा नहीं खुलने पर साथी सिपाही लड़की ने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो लाल रंग के दुपट्टा से गले में फंदा डालकर पंखे से लटकी मरी पड़ी थी। साथ में इसी तले पर और भी दो लड़कियां अलग-अलग कमरे में रह रही थी।

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है। वहीँ सिपाही के ख़ुदकुशी की सूचना परिजनों को भी दे दी गयी है।

बताया जा रहा है उसके बहनोई के भाई से उसकी शादी भी तय की गई थी। वहां पंखे के सहारे उसका शव लटका हुआ पाया गया। इसके बाद शव को उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। आसपास के कमरों में भी महिला सिपाही किराए पर रह रही हैं, उनसे भी पुलिस ने मामले में पूछताछ की है। अंशु का मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। सीडीआर निकालने की तैयारी की जा रही है। मामले की जांच तेज कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, ऐसे करें चेक!

RBSE 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने...

Cocktail 2 Teaser: शाहिद, कृति और रश्मिका ने लगाया रोमांस और मस्ती का तड़का, टीजर देख फैंस हुए क्रेजी!

Cocktail 2 News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक बार फिर दोस्ती, प्यार...

Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार प्रदर्शन, रिलीज से पहले ही तोड़े सारे रिकॉर्ड!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही 'धुरंधर 2' ने बॉक्स...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें