

वैशाली से बड़ी खबर है, जहां थाने से शराब की तस्करी करते पुलिसवालों और तस्करों को पटना की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मौके से शराब से लदी एक पिकअप वैन को जब्त कर लिया है।
इसके बाद वैशाली एसपी सुबह-सुबह पूरे मामले की पड़ताल करने सराय थाने पहुंचे। अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जांच की जा रही है कि आखिर यह शराब थाने के माल खाने से वैन पर क्यों लादी जा रही थी, कहां जा रही थी। कौन संलिप्त थे। फिलहाल सीधा आरोप पुलिसवालों पर लगा है लेकिन सबकुछ स्पष्ट होगा जांच के बाद। पढ़िए पूरी रिपोर्ट
शराब तस्करी का यह गंभीर आरोप सीधे-सीधे पुलिस वालों पर आया है। और, थाने से शराब की तस्करी का खुलासा हुआ है। इसकी वजह से पुलिस भी इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।
मामला वैशाली जिले के सराय थाना का है। यहां बीती रात मध्य निषेध की टीम ने छापेमारी करने पहुंची थी। मध्य निषेध की टीम को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर थाने से शराब से लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया है।
जब टीम वहां पहुंची तो पांच लोग मिलकर वैन पर शराब लोड कर रहे थे। सभी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की मिलीभगत से शराब की तस्करी हो रही थी।
पटना से पहुंची टीम ने सराय थाने में शराब से लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया। साथ ही थाने के माल खाने से निकलकर पिकअप वैन में शराब भरकर ले जा रहे पांच लोगों को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाने और पुलिस वालों की मिलीभगत से जब्त शराब की तस्करी की जा रही थी। हैरत अंगेज मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई। उसके बाद वैशाली एसपी सुबह-सुबह पूरे मामले की पड़ताल करने सराय थाने पहुंचे।
बताया जा रहा है कि पटना के मध्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि वैशाली जिले के सराय थाने में अवैध शराब तस्करी का कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद टीम ने वैशाली पहुंचकर छापेमारी की तो सभी भौचक रह गए।
थाने के माल खाने से शराब निकालकर पिकअप वैन में लादे जा रहे थे, उत्पाद विभाग ने पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामला सामने आने पर जिले के पुलिस कप्तान खुद सुबह-सुबह सराय थाने पहुंचकर मामले की पड़ताल करने में जुट गई हैं। हालांकि, एसएसपी स्वयं जांच में जुटे हैं।

