back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर की थाना के नजदीक गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

खबर गया से है जहां थाना के निकट प्रॉपर्टी डीलर की हत्या अपराधियों ने कर दी है। प्रोपर्टी डीलर कटारी हिल नई देवी स्थान के रहने वाले अरुण पासवान मंगलवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले थे कि पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा और सड़क जाम कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर पीस कमेटी के मेंबर थे और सोशली काफी एक्टिव थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, गया के चंदौती थाना क्षेत्र में थाने के पास प्रोपर्टी डीलर अरुण की गोली मारकर हत्या से आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। और घंटों तक सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने खोखे बरामद किए हैं।

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Baba Siddique Murder Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के आरोपी की जमानत रद्द करने से इनकार, बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला बरकरार

जानकारी के अनुसार, अरुण हर रोज़ अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलते थे। चंदौती कटारी रोड भारत गैस एजेंसी के पास पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उनपर गोली चलाई और हत्या कर दी।

हत्या से आक्रोशित परिजन और आसपास के लोग सड़कों पर उतरकर जाम कर दिया। जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चंदौती कटारी मार्ग को कुछ देर के लिए जाम भी रखा

यह भी पढ़ें:  Patna Crime: दिल्ली से तीन दिन पहले बहन की शादी में आए भाई की पीट पीट कर हत्या, विरोध में सड़क जाम

मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह विधि व्यवस्था डीएसपी भारत सोनी समेत चंदौती के रणविजय सिंह व रामपुर थाना के थानाध्यक्ष रवि कुमार मौके पर पहुंच परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले गया।

अपराधियों ने तीन-चार गोलियां मारी है। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में करने में जुटी है। साथ ही भारत गैस एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज भी खंगाल रही है। जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े अरूण को लगातार कई धमकियां भी मिल रही थी। बेटों ने कहा उनके कई दुश्मन बन गए थे। इसलिए यह कहना मुश्किल है किसने गोली मारी है। वहीं पुलिस ने भी बताया कि कुछ क्लू मिले हैं, लेकिन पहले इसकी जांच की जाएगी।

परिजनों ने बताया कि मॉर्निंग वॉक के बाद वह थाने में तीन से चार घंटे बिताते थे। बताया जा रहा है कि वह पुलिस के लिए मुखबिरी का भी काम करते थे। हालांकि लॉ एंड ऑर्डर के एसपी भरत सोनी ने इससे इंकार किया है। उनके कहना है कि वह पुलिस के पीस कमिटी के मेंबर थे, इसलिए पुलिस के साथ उनका बेहतर संबंध था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दमदार Samsung Galaxy M17e 5G: 6000mAh बैटरी और 6 साल के अपडेट्स के साथ भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy M17e 5G: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मिड-रेंज सेगमेंट हमेशा से ही प्रतिस्पर्धा...

Bihar Politics: ‘धुरंधर-2’ में अतीक अहमद की परछाई, बिहार की राजनीति में गरमाया बड़े पर्दे किरदार!

बिहार न्यूज़: सिनेमा का पर्दा अक्सर समाज का आईना होता है, कभी हंसाता है,...

Zomato Platform Fee Hike: अब एक ऑर्डर के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, ग्राहकों पर बढ़ा बोझ

Zomato Platform Fee Hike: महंगाई की मार अब ऑनलाइन खाने पर भी, जोमैटो ने...

मेष साप्ताहिक राशिफल 22-28 मार्च 2026: जानिए इस Weekly Horoscope में आपके लिए क्या है खास

Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव हमारे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें