back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 16, 2026
spot_img

Bihar में ‘द बर्निंग ट्रेन’ होने से बची Puri Jaynagar Express, आग की पटरी पर खंभे के रॉड को तोड़ते सरपट दौड़ीं पूरी-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन, चिल्लाते रहे लोग

spot_img
- Advertisement -

शुक्रवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे के ओवर हेड में बड़ा हादसा होते होते बचा। जमुई के सिमुलतला रेलवे स्टेशन के पास की घटना है जहां रेलवे के ओवर हेड तार में अचानक आग लग गई, और धू-धू कर जलने (Puri Jaynagar Express saved from ‘The Burning Train’ in Bihar) लगी।

- Advertisement -

इस दौरान पूरी-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन ओवरहेड तार को और प्रभावित करते हुए खंभे के रॉड को तोड़ते हुए आगे जाकर खड़ी हो गई। हावड़ा-दिल्ली मेन रेल लाइन पर जमुई के पास सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। 6-7 घंटे तक ट्रेन का परिचालन ठप होने के बाद अलग-अलग स्टेशनों पर गाड़ियां रुकी रहीं। दोपहर 1:00 बजे से परिचालन शुरू हो सका।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रेल लाइन के ओवरहेड तार में अचानक आग लग गई। इसी दौरान पुरी-जयनगर एक्सप्रेस पहुंच गई। ट्रेन की गति तेज थी तो ड्राइवर चाह कर भी घटनास्थल से पहले गाड़ी नहीं रोक पाया। इस तरह ट्रेन आग की लपटों के बीच आगे निकल गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बिहार सियासत की हाय ये गर्मी, Jitan Ram Manjhi का शराबबंदी और LPG क्राइसिस पर बड़ा बयान, ख़्याल अच्छा है!

ट्रेन की रफतार ज्यादा होने की वजह से ड्राइवर उसे रोक नहीं पाया जिससे ट्रेन लपटों के बीच से निकल गई। इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि आग ट्रेन तक नहीं पहुंची, और बड़ा-बड़ा हादसा होते-होते बचा।घटना सिमुलतला और घोरपड़ान रेलवे स्टेशन के कोटरवा जंगल के पास घटी है।

हादसे के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर खड़ी है तो वहीं हावड़ा मोकामा एक्सप्रेस घोरपाड़न स्टेशन के पास खड़ी है।ट्रेन के ड्राइवर आर बेसरा ने सिमुलतला के ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर महेश कुमार को घटना की जानकारी दी।

हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। यात्रियों ने बताया कि  गांव के लोग गाड़ी रोकने के लिए चिल्ला रहे थे। हाथ से इशारा करते हुए ट्रेन को रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन रफ्तार ज्यादा होने के कारण आग की लपटों के बीच ट्रेन आगे निकल गई। बाद में ट्रेन रोकी गई।

सूचना मिलने के बाद रेल अधिकारी जांच में जुट गए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उधर, ओवरहेड तार में आग लगने के बाद हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेल लाइन के जसीडीह-किउल रेलखंड पर अप मेन लाइन में ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। पिछले 5 घंटे से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

UGC गाइडलाइन्स: छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए नए दिशा-निर्देश

UGC Guidelines: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के...

Vivo T5x 5G: भारत में एंट्री लेने वाला नया 5G Smartphone, मिलेगा धांसू बैटरी बैकअप!

5G Smartphone: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हमेशा से ही बड़े बदलाव होते रहे हैं...

सोना की कीमत में बड़ी गिरावट: जानें आज का Gold Price

Gold Price: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार, 16 मार्च, 2026 को सोने और चांदी...

स्मार्ट राइड: भारत में सबसे बेहतरीन 125cc Scooter जो देते हैं धांसू कनेक्टेड फीचर्स

125cc Scooter: शहरी आवागमन को आसान और मजेदार बनाने के लिए अब कनेक्टेड टेक्नोलॉजी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें