spot_img

कैदी की लाश देने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, किया पथराव, कई जख्मी…उठे सवाल

spot_img
- Advertisement -

नवादा से बड़ी खबर है। नवादा में 27 अगस्त को वारसलीगंज के बौरी गांव के सिद्धेश्वर मांझी के पुत्र विजय मांझी स्थानीय मंडलकारा में शराब के आरोप में आए। वहीं, 29 अगस्त को अपराह्न करीब 6 बजे उनकी लाश पेड़ में गमछा से बंधी मिली। बुधवार की रात पुलिस पोस्टमार्टम के बाद विजय मांझी के शव को परिवार को सुपुर्द करने गई थी। तभी उग्र ग्रामीणों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया।

- Advertisement -

इस घटना में शाहपुर पुलिस आउट पोस्ट में पदस्थापित एसआई रविकांत उपाध्याय और काशीचक थाना में पदस्थापित एएसआई दुर्गा प्रसाद के अलावा चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एसआई रविकांत उपाध्याय को पावापुरी विम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया है।

- Advertisement -

मामला काशीचक थाना क्षेत्र का है जहां ग्रामीणों के पुलिस पर पथराव से छह पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि पिछले शुक्रवार को काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी विजय मांझी को पुलिस ने शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन मंगलवार को विजय का शव एक पेड़ में फंदे से लटका मिला था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Police News: मधुबनी में हड़कंप! SP योगेंद्र ने 8 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, आखिर क्या है वजह?

गांव वालों का कहना है कि पुलिस ने शराब पीने के आरोप में काशीचक गांव के विजय मांझी को गिरफ्तार किया था। जेल प्रशासन से मिलकर विजय की हत्या कर दी है। ग्रामीण इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पथराव के आरोप में 12 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों की गिरफ्तारी और जेल में बंदी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए उग्र लोगों ने एम्बुलेंस पर शव को रखकर सरकट्टी- काशीचक पथ को जाम कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के वरष्ठि अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।

वहीं, नवादा मंडल कारा में आखिर विचाराधीन बंदी आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? क्या इस जेल के बंदी को आत्महत्या करने का शौक है या इसका कोई ठोस कारण है? ऐसे आत्महत्या के लिए आखिर कौन जिम्मेवार और दोषी है? यह अति विचारणीय अहम मसला है। इस तरह की दर्दनाक और शर्मनाक घटना से आखिर कब तक मंडलकारा, नवादा कलंकित व बदनाम होता रहेगा?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia