back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Rahul Gandhi ने की America में ट्रक की सवारी, गाना भी सुना, ट्रक ड्राइवर से राहुल गांधी ने पूछा- कितना कमाते हो…?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत के साथ ही विदेशों में भी लोगों से करीब से रूबरू होने का अपना सफर जारी रखते हुए हाल में अमेरिका यात्रा के दौरान ट्रक की सवारी की।

- Advertisement -

राहुल गांधी जिस ट्रक में बैठे उसे भारतीय मूल के तेजिंदर गिल चला रहे थे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिका का ट्रक काफी आधुनिक है और उसके ड्राइवर की सीट

- Advertisement -

लग्जरी कारों की तरह एडजस्ट की जा सकती है। यह देखकर राहुल गांधी बोले कि यहां के ट्रक को ड्राइवरों की सुविधा के हिसाब से बनाए गए हैं लेकिन भारत में ऐसा नहीं होता।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार मौसम: फरवरी में ही धधकने लगा बिहार, पटना में पारा 30 के पार, जानें आगे क्या होगा... रामा रे?

कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, गांधी भारतीय मूल के ट्रक चालकों के साथ वाशिंगटन डीसी से न्यूयॉर्क तक 190 किलोमीटर की दूरी ट्रक यात्रा के जरिए की।

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने ट्रक से वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क तक 190 किलोमीटर की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने ट्रक ड्राइवर तेजिंदर गिल से पूछा कि वे कितना कमा लेते हैं।

इस पर गिल ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर राहुल गांधी दंग रह गए। राहुल ने यात्रा के दौरान सिद्धू मूसेवाला का गाना भी सुना।

भारत में दिल्ली से चंडीगढ़ तक की ट्रक यात्रा की अमेरिका में भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवरों के रोजमर्रा के जीवन को नजदीक से जानने और समझने के लिए उन्होंने वहां ट्रक पर सवारी की।

यह भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका रक्षा संबंध: हिंद महासागर में भारत की बढ़ती ताकत और आत्मनिर्भरता की नई गाथा

बयान में कहा गया कि जबकि यहां ट्रक ड्राइवर कम मजदूरी और रिकॉर्ड मूल्य वृद्धि के साथ घर पर संघर्ष करते हैं, वहीं अमेरिका में ट्रक चालकों को उनके श्रम के लिए उचित मजदूरी के साथ सम्मान मिलता है।

कांग्रेस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर गांधी की एक ट्रक ड्राइवर के साथ बातचीत का नौ मिनट का वीडियो भी जारी किया। वीडियो में कांग्रेस नेता ग्रे टी-शर्ट पहने ट्रक पर सवार होते और सवारी करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Mumbai Fake Birth Certificates: मुंबई फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर महापौर रितू तावड़े की 'सर्जिकल स्ट्राइक', फर्जीवाड़े पर कसेंगी नकेल!

जानकारी के अनुसार, पिछले महीने गांधी देर रात ट्रक पर सवार होकर दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे थे और चालकों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा भी की थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्रिसिल का बंपर डिविडेंड और नतीजों का Stock Market पर असर

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार इन दिनों कंपनियों के तिमाही नतीजों के बवंडर से...

Muzaffarpur News: महा शिवरात्रि और होली से पहले मुजफ्फरपुर में हाई अलर्ट, पढ़िए मुस्तैदी

Muzaffarpur News: पर्वों से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेजमुजफ्फरपुर में आगामी महाशिवरात्रि और होली पर्व...

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

Nishant Kumar News: CM Nitish के बेटे निशांत पर आरोपों का संग्राम, RJD ने कहा – ‘मानसिक स्थिति’ ठीक नहीं!

Nishant Kumar: बिहार की सियासत में इन दिनों शब्दों के बाण कुछ इस तरह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें