back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

बिहार सरकार के आज शक्ति परीक्षण से पहले… RJD के MLC-कोषाध्यक्ष और लालू प्रसाद के करीबी Sunil Kumar Singh और दो सांसदों अशफाक करीम-फैयाज के ठिकानों पर CBI और ED की रेड, टीम के पहुंचते ही भड़के सुनील सिंह

spot_img
- Advertisement -

सरकार के शक्ति परीक्षण के पहले राजद सांसद और एमएलसी के ठिकानों पर छापेमारी

- Advertisement -

बिहार में सत्ता में आने के बाद भी राजद नेताओं का पीछा सीबीआई और ईडी से नहीं छूट रहा है। बुधवार सुबह भी केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सरकार के शक्ति परीक्षण के पहले राजद के कई नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने राजद एमएलसी सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा में आज यानि बुधवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की नई सरकार को विश्ववासमत साबित करना है, लेकिन उससे पहले ही सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। सत्ताधारी RJD के एमएलसी सह कोषाध्यक्ष और बिस्कोमान चेयरमैन सुनील सिंह के ठिकानों पर सीबीआई ने सुबह-सुबह छापेमारी शुरू कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Delhi Weather: सोमवार सुबह बारिश में नहाया दिल्ली, Weather ने ली करवट, Delhi NCR में झमा- झम बारिश-तेज हवाओं से राहत, IMD का Yellow Alert

लेकिन इससे भी बड़ी खबर आगे है और वो ये कि सीबीआई के शिकंजे में आरजेडी के ही राज्यसभा सांसद अशफाक करीम भी आते दिख रहे हैं। क्योंकि सुनील सिंह के साथ पटना में अशफाक करीम के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापा मारा है।

सुनील राजद के मुंहबोले भाई माने जाते है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी की टीम सुनील सिंह के आवास पर जैसे ही पहुंची वे भड़क उठे। उनका कहना था कि पहले लोकल पुलिस को यहां आना चाहिए था।

उन्होंने बालकोनी में आकर जांच का विरोध शुरू कर दिया। जब उनसे हस्ताक्षर करने को कहा गया तो वह भड़क गए। उनका कहना था कि मेरे घर में मेरी पत्नी और मेरे बच्चे हैं। ऐसे में अचानक कोई भी घर के अंदर कैसे घुस सकता है. पहले लोकल पुलिस को क्यों नहीं बुलाया गया। एमएलसी सुनील सिंह की पत्नी ने दूसरी ओर कहा कि कितना भी जांच कर लो यहां आपको कुछ नहीं मिलेगा।

ईडी ने राजद सांसद डा. फ़ैयाज़ अहमद के मधुबनी और पटना स्थित आवास पर छापेमारी की है। फ़ैयाज़ अहमद के मधुबनी में स्टेडियम रोड स्थित आवास पर ईडी की टीम की छापेमारी चल रही है। उनके पटना में डाकबंगला चौराहा के निकट स्थित आवास पर भी ईडी की टीम के छापेमारी करने की सूचना है।

यह भी पढ़ें:  वैश्विक खबर: Middle East conflict: पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध से दुनिया पर गहराया आर्थिक संकट, भारत की चिंताएं भी बढ़ीं

इन दोनों के अलावा राजद के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम के पहुंचने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है ईडी की टीम सांसद के आशियाना स्थित आवास सहित दूसरे ठिकानों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगी। इसके लिए बुधवार को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले ही सरकार में शामिल राजद के सांसदों और एमएलसी के ठिकानों पर छापेमारी हो गयी। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी की सूचना राजद को पहले से ही थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Telegram: अब हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो भेजना हुआ बेहद आसान!

Telegram: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स की दुनिया में अपनी स्पीड और सिक्योरिटी के लिए मशहूर...

Priyadarshan और लिस्सी का चौंकाने वाला पुनर्मिलन: क्या फिर बजेगी शादी की शहनाई?

Priyadarshan News: बॉलीवुड गलियारों में अक्सर रिश्तों के टूटने और जुड़ने की खबरें आती...

Telegram Tips: टेलीग्राम पर हाई-क्वालिटी मीडिया भेजने का सीक्रेट तरीका

Telegram Tips: आज के डिजिटल युग में मैसेजिंग ऐप्स सिर्फ टेक्स्ट भेजने तक सीमित...

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्तियां, 1933 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान!

UP Police Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासतौर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें