back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

बिहार में बालासोर जैसा रेल हादसा टला, 2 km तक गलत ट्रैक पर दौड़ती रही एक्सप्रेस ट्रेन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कैमूर में बालासोर जैसी वारदात हो जाती जब भभुआ रोड रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा टल गया। जम्मूतवी-सियालदह-कोलकाता एक्सप्रेस रेड सिग्नल के बाद भी ट्रैक पर दो किमी तक दौड़ती रही।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,दरअसल, जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 यानी डाउन रेलवे ट्रैक पर रुकने की जगह रिवर्सिबल लाइन में चली गई। फिर दो किलोमीटर तक ट्रेन उसी लाइन पर दौड़ती रही। संयोग अच्छा था कि रिवर्सिबल लाइन पर दूसरी तरफ से गाड़ी नहीं आ रही थी।

- Advertisement -

हालांकि स्टेशन मास्टर ने सूझ-बूझ दिखायी और गार्ड से बातकर लाइन को बंद करा दिया। इसके बाद ट्रेन रिवर्सल लाइन में रुक गयी। जब यह घटना घटी, तब इस ट्रैक पर दूसरी ट्रेन नहीं थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Hathras News: मासूम की मौत के बाद भड़की हिंसा, पुलिस थाने पर पथराव; 26 गिरफ्तार, 12 महिलाएं शामिल

13152 डाउन जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर रुकने की जगह रिवर्सिबल लाइन में चली गई, कुछ दूर तक ट्रेन चलती रही। लापरवाही किसकी है यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इसके चलते लगभग ढाई घंटे ट्रैक पर ही ट्रेन खड़ी रही।

हालांकि अगर ट्रेन रिवर्सल लाइन की जगह डाउन लाइन में घुसती तो वह आसनसोल पैसेंजर ट्रेन से टकरा जाती और बड़ा हादसा हो जाता। घटना के बाद रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

घटना की सूचना पाकर रेलवे के डीआरएम समेत कई अधिकारी भभुआ रोड स्टेशन पहुंचे और मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया। साथ ही मामले की जांच तक गार्ड और लोको पायलट दोनों को निलंबित कर दिया।

रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। घटना के करीब ढाई घंटे बाद ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड को बदला गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IND vs PAK T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म, कोलंबो में होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला!

IND vs PAK T20 World Cup: क्रिकेट फैंस हो जाइए तैयार! जिसका इंतजार सालों...

विजया एकादशी 2026: जानिए व्रत के नियम और महत्व

Vijaya Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास...

NEET UG 2026: एनटीए ने जारी किया परीक्षा शहर और भाषा चयन पर अहम वीडियो, ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

NEET UG 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 की...

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर: देश की अर्थव्यवस्था को मिल रही नई रफ्तार

Indian Automobile Sector: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों गजब की रौनक देखने को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें