back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

जमीन कारोबारियों की ताबड़तोड़ Double Murder : Muzaffarpur में फिर हत्या, Bhagalpur में कनपट्टी, सीना, पेट में उतार दी गोली वाली बारूद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबारी आशुतोष शाही और उनके दो बॉडीगार्ड की हत्या के बाद मुजफ्फरपुर और शिल्क नगरी भागलपुर में फिर जमीन कारोबारी की नृशंस हत्या हो गई है।

- Advertisement -

भागलपुर में थाना के हरनाथचक में टावर के पास अपराधियों ने जमीन ब्रोकरी करने वाले हरनाथचक निवासी बैजनाथ यादव के पुत्र पप्पू यादव उर्फ पोकला यादव को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं उसके साथ मौजूद एक अन्य सहयोगी ब्रह्मदेव सिंह के पुत्र हेमनारायण सिंह को भी गोली मारकर जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

पप्पू यादव को अपराधियों ने तीन गोली कनपट्टी में दाग दी। तीन गोली सीना, पेट में लगी है। पप्पू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पप्पू यादव को बचाने आए हेम नारायण  उर्फ हेमी सिंह को भी अपराधियों ने गोली मार दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Industry: गयाजी में 1670 एकड़ में लगेगा विशाल उद्योग हब, बदलेगी प्रदेश की तकदीर!

गोली जांघ में गोली लगी है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए भागपुर अस्पताल रेफर कर दिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण , गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार अस्पताल पहुंच कर घटना का जानकारी ली। जानकारी के अनुसार अनुमंडल अस्पताल से पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कहना हैं घटना के समय मौके पर वह भी मौजूद था।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि हत्या का कारण पुरानी दुश्मनी  है। पप्पू यादव जमीन खरीद फरोख्त करता था। परिजन का कहना कि पूर्व में पप्पू यादव को झुठे केस में फंसाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया।

वहीं, मुज़फ़्फ़रपुर के पारू थाना क्षेत्र के छपराअस गांव में जमीनी विवाद में एक की हत्या कर दी गई। तीन लोग घायल हो गये। कुछ जमीन और एक सिमर के पेड़ को लेकर बीती रात चाचा भतीजे के बीच जमकर मारपीट हुई।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Road Accident: NH-31 पर रफ्तार का कहर, बस-गाड़ी की टक्कर में 4 की मौत, 6 जिंदगी से लड़ रहे जंग

घटना में तीन लोग एक ही परिवार के गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पारू थाना पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घायल तीनों को बेहतर इलाज के लिए पारू पीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rail Project: बिहार रेल परियोजना में नई रफ्तार... मिली पुनारख-किऊल को तीसरी-चौथी रेल लाइन की सौगात, विकास की पटरी पर दौड़ेगा बिहार

सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि आपसी विवाद का मामला है पूर्व में भी दोनों का जेल जा चुका है एक ही परिवार का मामला है। मारपीट की घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं, अन्य घायलों को भी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों पक्षों से कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है फिलहाल स्थिति सामान्य है पुलिस की टीम नजर बनाई हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रॉयल एनफील्ड: पुरानी बाइक्स के लिए E20 कन्वर्जन किट हुई लॉन्च, अब नहीं होगी कोई परेशानी

Royal Enfield: अगर आप भी अपनी भरोसेमंद रॉयल एनफील्ड बाइक के मालिक हैं और...

Rural Development Bihar: 725 नए हाट-बाजारों से चमकेगी बिहार के गांवों की किस्मत, जानिए क्या है नीतीश सरकार का मेगा प्लान, पढ़िए Special Story

Rural Development Bihar: बिहार के गांवों की तस्वीर अब बदलने वाली है, जहां खेत-खलिहानों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें