मई,19,2024
spot_img

पंचायत चुुनाव में पुत्र की हत्या की केस लड़ रहे सेना के Retired जवान और BJP नेता की दिन-दहाड़ गोली मारकर हत्या, केस उठाने का दे रहे थे दबाव, पुलिस मौन

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय (begusarai) से बड़ी खबर है जहां पंचायत चुुनाव में पुत्र की हत्या की केस लड़ रहे सेना के रिटायर्ड जवान की दिन-दहाड़ गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधी केस उठाने का दबाव दे रहे थे। मगर नहीं मानने पर मंगलवार की सुबह अपराधियों ने सेना के सेवानिवृत्त जवान स्थानीय निवासी विजय कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर डीह गांव की है। घटना पर पुलिस भी मौन है। पढ़िए पूरी खबर

इस मर्डर पंचायत चुनाव से ही जोड़कर देखा जा रहा है। यही वजह है कि पुलिस कुछ भी बोल नहीं रही। कारण इससे पहले पिछले ही साल विजय कुमार सिंह के पुत्र कुणाल कुमार उर्फ दिल्लू की 29 नवंबर 2021 की देर शाम अपराधियों ने मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी भवानंदपुर बिचला टोल के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी। इन दोनों
की हत्या और एक साल के अंदर पिता-पुत्र की मौत से इलाके में आक्रोश और दहशत तो है ही साथ ही परिवार पर भी मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, विजय कुमार सिंह को उस वक्त अपराधियों ने गोली मारी जब वह मवेशी के लिए चारा लाने और मंगलवार की सुबह भी मॉर्निंग वॉक पर बहियार जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास ही उन्हें अपराधियों ने निशाना बनाया। गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग दौड़े उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Men's Association News| दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन के नई पदाधिकारी...Kanhaiya, Rajesh, Mukesh

परिजनों के अनुसार, विजय कुमार सिंह अपने पुत्र का केस लड़ रहे थे। पुत्र कुणाल के हत्यारे उन पर केस उठाने का दबाव भी बना रहे थे लेकिन ऐसा करने से साफ इनकार की सजा विजय कुमार को गोली से मिली। परिजनों का कहना है कि केस नहीं उठाने के कारण ही अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी है।

ग्रामीणों ने गांव के रंजीत सिंह नामक व्यक्ति एवं उसके भगीना पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर जाकर आरोपी के गाड़ी में तोड़फोड़ भी की है। घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों में आक्रोश चरम पर है। पुलिस मामले की अपने स्तर से तहकीकात कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | CSP में अहले घुसे अपराधी, पिस्टल दिखाया, झोला में पांच लाख कैश भरा, निकले, दो अंतरजिला अपराधियो को रंगेहाथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें