back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

RJD नेता पूर्व मुखिया और लालू परिवार के करीबी नगीना यादव की मौत, सड़क किनारे पड़ी मिली लाश, परिजनों ने कहा-मामला संदिग्ध, हो जांच

spot_img
- Advertisement - Advertisement
लालू परिवार के करीबी बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9, मस्ती फतेहपुर गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र 46 वर्षीय राजद नेता नगीना यादव की संदिग्ध मौत हो गई है। उनकी लाश सड़क किनारे पड़ी मिली है।

पुलिस ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। नगीना यादव लालू यादव (Lalu Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के साथ ही पूरे लालू परिवार के करीबी माने जाते थे। घटना डंडारी थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -

पूर्व मुखिया नगीना यादव की संदिग्ध हालत में मौत से हर कोई सन्न है। हालांकि, मौत के कारण को फिलहाल हादसे से जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन बेगूसराय में इसको लेकर चर्चाओं का दौर तेज है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar -Rabri Devi की नोक झोंक पर JDU की होली की सियासी पिचकारी... कहा- 'देवर-भौजाई का मामला है, तीसरा कोई न बोले'....

जानकारी के अनुसार, बीती रात नगीना यादव अपनी बाइक से बखरी गांव में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे। इसके बाद स्थानीय पुलिस को वह देर रात डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी ढाला के पास बेहोशी की हालत में मिले। आनन-फानन में पुलिसवालों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

- Advertisement -

सड़क हादसा में पूर्व मुखिया सह आरजेडी नेता की मौत हो गई। उनके मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र की है। परिजनों का आरोप है कि नगीना यादव की संदिग्ध मौत है, प्रशासन इस मामले की जांच करें।

यह भी पढ़ें:  Pappu Yadav Bail: पूर्णिया सांसद को मिली बड़ी राहत, पप्पू यादव बेल पर रिहा, मगर अभी पता रहेगा बेऊर ही, जानिए वजह!

परिजनों का कहना है कि बखरी में आरजेडी सभापति प्राक्कलन अध्यक्ष भाई विरेंद्र यादव के कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से अपने घर मस्ती फतेहपुर गांव आ रहे थे।

परिजनों का कहना है कि दुर्घटना की सूचना पर जब उन्हें देखने के लिए घरवाले बलिया पहुंचे तो उन्हें बेहोशी की हालात में एंबुलेंस में पाया।

यह भी पढ़ें:  बिहार विधानसभा में गूंजा सर्पदंश का मुद्दा: Bihar Snakebite Compensation पर दीजिए 10 लाख मुआवजे... जाले MLA जीवेश

परिजनों ने बताया कि इलाज के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने नगीना यादव की मौत को संदिग्ध मानते हुए प्रशासन से इस मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह मौत सड़क हादसा से नहीं हुआ है, प्रशासन इसकी सही से जांच करें। फिलहाल नगर थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी गई है। आरजेडी नेता की मौत की खबर से राजद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें