spot_img

RJD नेता की हत्या, बुलाया घर से बाहर और कुछ दूर ले जाकर मारी गोली

spot_img
- Advertisement -

वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने आरजेडी नेता अमेर गांव निवासी शत्रुध्न राय का 32 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार उर्फ किरण की गोली मारकर हत्‍या कर दी है।

- Advertisement -

किरण कुमार के सिर में गोली मारी, गोली की आवाज़ सुनकर जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि किरण कुमार बेसुध जमीन पर पड़ा है। वहीं हमलावर फरार हो गए, अस्पताल में पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

हत्या को लेकर बिदुपुर पीएचसी सहित हाजीपुर महनार मार्ग पर सैंकड़ो के संख्या में लोग जुट गए। हाजीपुर महनार मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है साथ ही कांड के चिन्हित अपराधियो की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार अमेर गांव किरण कुमार बगल के गांव रामदौली में शादी समारोह में गया था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दरभंगा में करोड़ों लूट के लुटेरों से Begusarai में Encounter, समस्तीपुर सीमा पर बिहार STF का Big Action, खूंखार लुटेरों को घेरा, गोलीबारी में 1 ज़ख्मी, 4 दबोचे

बताया जा रहा है कि आरजेडी नेता के सिर में दो गोली मारी गई है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है। स्‍थानीय लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले विक्‍की के पिता की भी गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, बिदुपुर थाना क्षेत्र के अमेंर गांव में बदमाशों ने RJD कार्यकर्ता को गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान RJD कार्यकर्ताओं की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि RJD कार्यकर्ता की सिर में गोली मारी गई थी। वहीं कार्यकर्ता के पिता की 22 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं पूरी घटना के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गया है, उसके बाद भारी संख्या में घटनास्थल पर तैनाती की गई।

दरअल, RJD कार्यकर्ता के हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि RJD कार्यकर्ता बाग़लगिर रामदौली गांव में अपने घर के पास एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जहां कार्यकर्ता के चार दोस्त उसे वहां से बुला कर ले गये। जिसके कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

गोली की आवाज से आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं लोग जब घटनास्थल पर गए तो RJD कार्यकर्ता सड़क पर गिरा हुआ था। जिसके बाद उसे बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Horrible Crime प्रेम ज्वेलर्स से 2 करोड़ के जेवरात और लाखों कैश की दिनदहाड़े डकैती!

घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाने कि पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गई है। वहीं कार्यकर्ता की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति हो गई है, जिसको देखते हुए सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश घटनास्थल पर।मामले की जांच करने पहुंचे। साथ ही परिवार से बातचीत कर मामले को शांत कराया।

यह भी पढ़ें:  Banka Road Accident: देवघर यात्रा पर जा रहे परिवार की कार 50 फीट खाई में गिरी, बाइक से भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, कई ज़ख्मी

वहीं भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती कराई गई हैं। वहीं युवक को गोली किस वजह से मारी गई है अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी सूचना मिलते ही महुआ से RJD विधायक मुकेश रौशन हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि वह हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News : दरभंगा में करोड़ों लूट के लुटेरों से Begusarai में Encounter, समस्तीपुर सीमा पर बिहार STF का Big Action, खूंखार लुटेरों को...

Begusarai Encounter: बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्पेशल...

Darbhanga Jewelry Heist: दरभंगा में करोड़ों के गहने और लाखों कैश लूट में पढ़िए प्रेम ज्वेलर्स के मालिक मनोज ठाकुर का बड़ा खुलासा… फोन,...

Darbhanga Jewelry Heist: दरभंगा में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल...

Darbhanga News: दरभंगा के पंचोभ में 55 मैट्रिक और इंटरमीडिएट टॉपर्स का सम्मान, लेकिन शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!

दरभंगा टॉपर्स: बिहार के दरभंगा में एक ऐसा सम्मान समारोह हुआ, जहां 80% से...