spot_img

RJD नेता की हत्या, बुलाया घर से बाहर और कुछ दूर ले जाकर मारी गोली

spot_img
- Advertisement -

वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने आरजेडी नेता अमेर गांव निवासी शत्रुध्न राय का 32 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार उर्फ किरण की गोली मारकर हत्‍या कर दी है।

- Advertisement -

किरण कुमार के सिर में गोली मारी, गोली की आवाज़ सुनकर जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि किरण कुमार बेसुध जमीन पर पड़ा है। वहीं हमलावर फरार हो गए, अस्पताल में पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

हत्या को लेकर बिदुपुर पीएचसी सहित हाजीपुर महनार मार्ग पर सैंकड़ो के संख्या में लोग जुट गए। हाजीपुर महनार मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है साथ ही कांड के चिन्हित अपराधियो की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार अमेर गांव किरण कुमार बगल के गांव रामदौली में शादी समारोह में गया था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet News: सम्राट चौधरी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 एजेंडों पर लगी मुहर, Bihar में विकास और रोजगार के नए रास्ते खुले

बताया जा रहा है कि आरजेडी नेता के सिर में दो गोली मारी गई है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है। स्‍थानीय लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले विक्‍की के पिता की भी गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, बिदुपुर थाना क्षेत्र के अमेंर गांव में बदमाशों ने RJD कार्यकर्ता को गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान RJD कार्यकर्ताओं की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि RJD कार्यकर्ता की सिर में गोली मारी गई थी। वहीं कार्यकर्ता के पिता की 22 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं पूरी घटना के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गया है, उसके बाद भारी संख्या में घटनास्थल पर तैनाती की गई।

दरअल, RJD कार्यकर्ता के हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि RJD कार्यकर्ता बाग़लगिर रामदौली गांव में अपने घर के पास एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जहां कार्यकर्ता के चार दोस्त उसे वहां से बुला कर ले गये। जिसके कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

यह भी पढ़ें:  Uttar Pradesh Samajwadi Party News: सपा में अखिलेश यादव का चौंकाने वाला फैसला, 2027 चुनाव से पहले आलोक रंजन!

गोली की आवाज से आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं लोग जब घटनास्थल पर गए तो RJD कार्यकर्ता सड़क पर गिरा हुआ था। जिसके बाद उसे बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाने कि पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गई है। वहीं कार्यकर्ता की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति हो गई है, जिसको देखते हुए सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश घटनास्थल पर।मामले की जांच करने पहुंचे। साथ ही परिवार से बातचीत कर मामले को शांत कराया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Transport News: बड़ा फैसला! बिहार में परिवहन का नया युग: 349 नई बसें और EV क्रांति से मिलेगी राहत, यात्रा होगी आसान

वहीं भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती कराई गई हैं। वहीं युवक को गोली किस वजह से मारी गई है अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी सूचना मिलते ही महुआ से RJD विधायक मुकेश रौशन हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि वह हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur E-Toilet Scam: भागलपुर के करोड़ों के ई-टॉयलेट हुए कबाड़, रिशु श्री की कंपनी पर FIR, करोड़ों के ई-टॉयलेट आखिर कैसे हुए कबाड़?

भागलपुर में करोड़ों की लागत से बने 25 ई-टॉयलेट कबाड़ हो गए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर घोटाले में फंसे रिशु श्री की कंपनी पर FIR दर्ज की गई है।#BhagalpurNews,#EToyletScam,#RishyShree

Banka Ganja News: बांका में पुलिस का बड़ा एक्शन! 31 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें पूरा खुलासा

बांका पुलिस ने शास्त्री चौक पर एक घर में छापेमारी कर 31.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो गांजा तस्करों, छोटे कुमार और संतोष कुमार, को भी गिरफ्तार कि#BankaNews,#GanjaSeized,#BiharCrime

Darbhanga Degree College News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर, तारडीह, हनुमाननगर, सिंहवाड़ा, गौड़ाबौराम, अलीनगर के डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू,...

दरभंगा के आठ प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने तैयारियों की समीक्षा कर प्राचार्यों और अभियंताओं को समDarbhangaNews,BiharEducation,DegreeCollege

Muzaffarpur Fire News: मुजफ्फरपुर अग्निकांड: सरकार का हड़कंप मचाने वाला फैसला! 7 दिन में जमा करें ये जरूरी सर्टिफिकेट, वर्ना…

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बिहार सरकार एक्शन में आ गई है। सरकार ने सभी निजी अस्पतालों और होटलों को एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा संबंध#MuzaffarpurNews,#BiharFireSafety,#HospitalSafety